छत्तीसगढ़ में देर रात खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, वैद्य फूड प्रोडक्ट से 300 किलो पनीर जब्त

Date:

महासमुंद.

छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद खाद्य विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। महासमुंद में विभागीय टीम ने भलेसर रोड स्थित वैद्य फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री पर देर रात छापा मारकर करीब 300 किलोग्राम तैयार पनीर सील किया है।

मिली शिकायत के आधार पर खाद्य विभाग की टीम ने रात करीब 12 बजे कार्रवाई शुरू की, जो लगभग तीन घंटे तक चली। इस दौरान फैक्ट्री में तैयार पनीर की जांच की गई और करीब 300 किलो पनीर को सील कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए पनीर के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पनीर निर्धारित खाद्य मानकों पर खरा उतरता है या नहीं। खाद्य विभाग ने साफ किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यदि जांच में पनीर मानकों के विपरीत पाया जाता है तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है। छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद खाद्य विभाग द्वारा लगातार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। महासमुंद की यह कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए छात्रावास अधोसंरचना का विस्तार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले में...

रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए नहीं लगाने पड़े चक्कर, गौतम सिंह को मिली बड़ी राहत

रायपुर जमीन की रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए तहसील...

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विद्यार्थियों की रचनात्मकता से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत कल 6 अक्टूबर को दोपहर...