सिक्किम के सरकारी कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA-DR में 2% इजाफा; एरियर भी मिलेगा

Date:

गंगटोक

सिक्किम के सरकारी कर्मचारियों को जनवरी 2026 के डीए का इंतजार लम्बे समय से था। आखिरकार इसकी घोषणा हो गई है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमंग ने शनिवार को कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की घोषणा किया है। राज्य सरकार ने 2 प्रतिशत डीए में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार कर्मचारियों को डीए 1 जनवरी 2026 से मिलेगा। यानी अगले महीने की सैलरी में कर्मचारियों को एरियर भी मिलेगा।

बता दें, गंगटोक में मुख्यमंत्री ने कहा कि एरियर का भुगतान कर्मचारियों को Dashain 2026 से पहले कर दिया जाएगा। यह त्योहार राज्य में 11 से 21 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इससे उम्मीद बंधी है कि सितंबर की सैलरी में ही कर्मचारियों को यह पैसा मिलेगा।
केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 60% पहुंचा

केंद्र की सरकार की तरफ से हर साल दो बार कर्मचारियों का डीए और डीआर बढ़ाया जाता है। आखिरी बार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 2 प्रतिशत का इजाफा हुआ था। जिसके बाद महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया था। बता दें, केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में जनवरी और जुलाई में इजाफा होता है। सरकार ने जनवरी 2026 के डीए का ऐलान तो कर दिया है। लेकिन अभी जुलाई के डीए का ऐलान नहीं किया है। सरकार जुलाई के डीए की घोषणा दिवाली के आस-पास हो सकता है।

इंडियन रेलवे ने भी कर्मचारियों के डीए और डीआर में 2 प्रतिशत का इजाफा किया है।
पश्चिम बंगाल में 20% बढ़ा डीए

शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने कर्मचारियों के डीए 20 प्रतिशत का इजाफा किया है। जिसके बाद अब डीए बढ़कर 38 प्रतिशत हो गया है। बंगाल के कर्मचारियों को यह बढ़ा हुआ डीए अक्टूबर से मिलेगा। बता दें, अरुणाचल प्रदेश, असम, उड़ासी, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश की सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 2 प्रतिशत का इजाफा किया है। वहीं, बिहार की सरकार ने 7वें वित्त आयोग के तहत सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत और 6वें पे कमीशन के तहत सैलरी पाने वाले कर्मचारियों की सैलरी में 5 प्रतिशत का इजाफा किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्पीड वायलेशन डिटेक्टर कैमरों से होगी निगरानी, पहली बार तेज रफ्तार पर ₹1,000 जुर्माना

 रांची  रांची में तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर अब...

Haryana Police Recruitment: 400 स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पदों पर भर्ती, एक्स-सर्विसमैन को प्राथमिकता

चंडीगढ़. हरियाणा पुलिस की टेलीकम्युनिकेशन विंग में 400 स्पेशल पुलिस...

Adidas Samba OG पर बंपर डिस्काउंट, ₹10,999 वाले स्नीकर्स ₹7,699 में मिल रहे

फैशन और स्नीकर्स के शौकीनों के लिए एक अच्छी...

भाजपा की नई टीम में हरियाणा की हिस्सेदारी पर मंथन, दिग्गजों से लेकर नए चेहरों तक के नाम चर्चा में

चंडीगढ़  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय संगठन में प्रस्तावित...