छत्तीसगढ़ से रूप कुमारी चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी, नितिन नबीन की टीम में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं

Date:

रायपुर.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 17 अगस्त 2026 को नई टीम की घोषणा कर दी है। इसमें कुल 69 पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं।

BJP की नई टीम में छत्तीसगढ़ को भी महत्वपूर्ण जगह मिली है। सांसद रूप कुमारी चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। सांसद रूप कुमारी चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान
नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। भाजपा की नई टीम में विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ नेताओं को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की सूची में राजस्थान की वसुंधरा राजे, उत्तराखंड के तीरथ सिंह रावत, दिल्ली के राम माधव और ओडिशा के बैजयंत जय पांडा सहित कई नेताओं के नाम शामिल हैं। वहीं, राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, डॉ. सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को जिम्मेदारी दी गई है।

छत्तीसगढ़ को भी मिली अहम जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ से सांसद रूप कुमारी चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने को प्रदेश संगठन के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पार्टी के भीतर इसे राज्य में संगठनात्मक मजबूती और महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है।

राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक
वहीं, दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी देकर भाजपा ने डिजिटल रणनीति को और मजबूत करने का संकेत दिया है। म्हस्के लंबे समय से पार्टी के सोशल मीडिया अभियानों और डिजिटल गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। इसके अलावा भाजपा ने अपने विभिन्न मोर्चों में भी बदलाव किया है। युवा, महिला, किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक मोर्चों के लिए भी नए राष्ट्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। पार्टी का मानना है कि नई टीम आगामी चुनावों और संगठन विस्तार की रणनीति को और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आमेर में खेत के पास मिला जिंदा बम, बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित तरीके से किया निष्क्रिय

जयपुर जयपुर के आमेर इलाके में सोमवार सुबह CISF कैंपस...

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि: 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार और स्वरोजगार

लखनऊ  योगी सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देने...