मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वप्रसिद्ध मां शारदा माता मंदिर में पूजन-अर्चन किया

Date:

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर स्थित विश्वप्रसिद्ध मां शारदा माता मंदिर पहुंचकर विधि-विधानपूर्वक मां शारदा का पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां शारदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पूजन के बाद मंदिर प्रबंधन एवं जिला प्रशासन द्वारा मां शारदा का चित्र भेट कर सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, दर्शन व्यवस्था एवं मंदिर परिसर में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां शारदा की पावन नगरी मैहर देश-प्रदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मां शारदा का आशीर्वाद प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे और मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति एवं विकास के पथ पर आगे बढ़े, यहीं प्रार्थना है। माँ शारदा लोक के निर्माण से मैहर में धार्मिक तीर्थाटन में वृद्धि होगी,जिससे जिले में स्थानीय लोगों के लिए रोजगारों का सृजन होगा और अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री मती राधा सिंह, राज्यमंत्री मती प्रतिमा बागरी, सांसद  गणेश सिंह, विधायक  कांत चतुर्वेदी, विधायक  विक्रम सिंह जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

20 अगस्त को इन राशियों की बढ़ेगी खुशियां, कुछ को रहना होगा सावधान

मेष मेष राशि वालों के लिए दिन उज्ज्वल और चंचल...

एक आवेदन से आसान हुई दिव्यांग अशोक की राह, आवेदन के दिन ही मिली ट्राईसायकल

रायपुर समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के...

आत्मसमर्पण और पुनर्वास से बदली जिंदगी, अब सब इंस्पेक्टर बनकर संभाल रहे सुरक्षा की जिम्मेदारी

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और वन...