सचिव स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षिका द्वारा किए जा रहे नवाचारपूर्ण प्रयासों को सराहा, शिक्षिका को मिला प्रोत्साहन पत्र

Date:

भोपाल 

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. संजय गोयल ने नरसिंहपुर जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालय जुझारी की प्राथमिक शिक्षिका  आकांक्षा राजोरिया द्वारा किए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशंसा एवं शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

सचिव डॉ. गोयल ने 14 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत विद्यालय का अवलोकन किया था। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षण पद्धति और विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का जायजा लिया। विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने के प्रति शिक्षिका के समर्पण, धैर्य तथा नवीन शिक्षण विधियों के प्रयोग को उन्होंने सराहनीय बताया।

सचिव डॉ. गोयल ने अपने प्रशंसा पत्र में कहा कि विद्यालय में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य प्रेरणादायक हैं। बच्चों को पढ़ाने के प्रति शिक्षिका का समर्पण और नवीन शिक्षण विधियां उल्लेखनीय हैं। उन्होंने बच्चों में अनुशासन और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि आपके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन और व्यवहार दोनों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने शिक्षिका के प्रयासों को विद्यालय की पहचान बताते हुए कहा कि ऐसे समर्पित शिक्षकों के कारण प्रदेश के प्राथमिक विद्यालय आदर्श बन रहे हैं।

‘प्रोत्साहन से जिम्मेदारी और बढ़ी’

विभाग के सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र मिलने पर  आकांक्षा राजोरिया ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिकारी द्वारा उनके प्रयासों की सराहना एवं मान्यता मिलना उनके लिए अत्यंत सम्मान और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि सचिव के प्रेरणादायी शब्दों और उत्साहवर्धन से उन्हें अपने दायित्वों का और अधिक निष्ठा, समर्पण एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा मिली है।

 राजोरिया ने कहा कि वे भविष्य में भी विद्यालय एवं विद्यार्थियों के हित में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों का इस प्रकार का प्रोत्साहन शिक्षकों में नई ऊर्जा का संचार करता है और उन्हें बेहतर शिक्षण के लिए प्रेरित करता है।

नवाचार और समर्पण को मिल रहा प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के माध्यम से विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान सामने आ रहे उत्कृष्ट कार्यों को पहचान और प्रोत्साहन देने की यह पहल शिक्षकों के लिए सकारात्मक संदेश है। इससे विद्यालयों में नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

 आकांक्षा राजोरिया, प्राथमिक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक विद्यालय जुझारी, तहसील तेन्दूखेड़ा, जिला नरसिंहपुर को मिला यह प्रशंसा पत्र उनके शैक्षणिक समर्पण के साथ प्रदेश के अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणा का संदेश है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

20 अगस्त को इन राशियों की बढ़ेगी खुशियां, कुछ को रहना होगा सावधान

मेष मेष राशि वालों के लिए दिन उज्ज्वल और चंचल...

एक आवेदन से आसान हुई दिव्यांग अशोक की राह, आवेदन के दिन ही मिली ट्राईसायकल

रायपुर समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के...

आत्मसमर्पण और पुनर्वास से बदली जिंदगी, अब सब इंस्पेक्टर बनकर संभाल रहे सुरक्षा की जिम्मेदारी

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और वन...