Chandigarh News: जलभराव के मुद्दे पर निगम बैठक में हंगामा, AAP राफ्टिंग बोट लेकर पहुंची

Date:

चंडीगढ़.

बारिश के दौरान शहर की सड़कों पर दो से तीन फीट पानी जमा हो गया था। लोगों की गाड़ियां खराब हो गई थी। इसी मुद्दे पर वीरवार को आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं नगर निगम कार्यालय के बाहर राफ्टिंग बोट लेकर पहुंचे।

कहा कि अब राफ्टिंग के लिए ऋषिकेश जाने की जरूरत नहीं।इसके बाद बैठक में आप ने जलभराव और टेबल एजेंडे चर्चा के लिए पेश न होने पर हंगामा किया। निगम अफसर, कर्मचारी और मशीनरी को जिम्मेदार ठहराते हुए जवाब मांगा। वहीं, भाजपा के मेयर सौरभ जोशी ने मुद्दा गर्माने पर अफसरों को फटकार लगाई। मेयर ने कहा कि नगर निगम के अफसर बड़ी-बड़ी मशीनें होने का दावा करते हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि करोड़ों की मशीनें हैं तो क्या धूप-बत्ती करने के लिए रखी हैं। उन्होंने अफसरों को जिम्मेदारी से काम करने की नसीहत दी और कहा कि लोगों की परेशानी का समाधान करने के लिए कुर्सी पर बैठाया है, न कि परेशानी बढ़ाने के लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

खंडवा के डायल-112 हीरोज रात में घर की राह भटके दो मासूमों को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल खंडवा जिले के थाना पंधाना क्षेत्र में डायल-112 जवानों...

राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ जापानी प्रतिनिधिमंडल की होगी औपचारिक मुलाकात

लखनऊ  उत्तर प्रदेश और जापान के बीच रिश्तों को नई...

नगरीय निकायों के प्रगतिरत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं...