शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों और शिक्षकों को मिलेगा डिजिटल वीडियो शिक्षण कंटेंट

Date:

भोपाल 

मध्यप्रदेश के सरकारी विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को और अधिक प्रभावी, रोचक एवं सुलभ बनाने की दिशा में राज्य शिक्षा केन्द्र (RSK), स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। गुरुवार को राज्य शिक्षा केंद्र के सभागार में संचालक  हरजिंदर ‍सिंह ने ‘ई-कक्षा मध्यप्रदेश’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही कार्यक्रम के परिचयात्‍मक पोस्‍टर का विमोचन भी किया। इस पहल के अंतर्गत कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल वीडियो शिक्षण कंटेंट उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर संचालक  सिंह ने कहा कि, तकनीक आधारित शिक्षा वर्तमान समय की आवश्यकता है। ‘ई-कक्षा मध्यप्रदेश’ कार्यक्रम कक्षा शिक्षण में डिजीटल शिक्षा के समावेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ‘ई-कक्षा मध्यप्रदेश’ जैसी पहल न केवल शिक्षकों को उच्च गुणवत्ता वाले डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराएगी, बल्कि विद्यार्थियों को भी अपनी गति और सुविधा के अनुसार सीखने का अवसर प्रदान करेगी। यह पहल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विद्यार्थियों और शिक्षकों को निःशुल्क मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षण संसाधन

राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के अपर संचालक डॉ. अरूण सिंह ने बताया कि इसके माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षण संसाधन निःशुल्क उपलब्ध होंगे। यह वीडियो कंटेंट ई-कक्षा मध्यप्रदेश के YouTube चैनल और Mission Gyan App के माध्यम से कहीं भी और कभी भी देखा जा सकेगा। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के विद्यार्थियों तक उच्च गुणवत्ता वाली, रोचक एवं पाठ्यक्रम-आधारित डिजिटल शिक्षण सामग्री पहुंचाना है।

‘ई कक्षा’ कार्यक्रम के अंतर्गत तैयार किया गया शैक्षणिक वीडियो कंटेंट मध्यप्रदेश के पाठ्यक्रम के अनुरूप विकसित किया गया है। राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र द्वारा इसमें सरकारी शिक्षकों के सहयोग के साथ ही IPCA Foundation एवं Mission Gyan का भी तकनीकी सहयोग लिया गया है। विद्यार्थियों की रूचि अनुसार विशेष रूप से तैयार किए गए वीडियो कंटेंट को 4K गुणवत्ता में विकसित किया गया है। इनमें शिक्षक-आधारित शिक्षण पद्धति, आकर्षक स्लाइड्स, चित्र, ग्राफिक्स, हस्तलिखित व्याख्याएं तथा ब्लेंडेड लर्निंग पद्धति का प्रभावी उपयोग किया गया है, जिससे जटिल विषयों और अवधारणाओं को विद्यार्थियों के लिए सरल एवं रोचक बनाया जा सके।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) की भावना के अनुरूप तैयार किए गए हैं वीडियो

मिशन ज्ञान के निदेशक  जितेंद्र सोनी ने बताया कि ‘ई-कक्षा मध्यप्रदेश’ के लिए तैयार किए गए वीडियो नवीनतम पाठ्यक्रम और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) की भावना के अनुरूप हैं। ये डिजिटल शिक्षण संसाधन मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षण सामग्री पहुंचाने में सहायक सिद्ध होंगे। ‘ई-कक्षा मध्यप्रदेश’ की शुरुआत से सरकारी विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को नई गति मिलेगी तथा विद्यार्थी कक्षा शिक्षण के साथ-साथ डिजिटल माध्यमों से भी विषयों को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। यह पहल स्कूल शिक्षा विभाग के गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और तकनीक-सक्षम शिक्षा के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र की नियंत्रक पाठ्यक्रम  साक्षी जैन, कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अशोक व्‍यास एवं अन्‍य संबंधित अधिकारी तथा शिक्षक उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

खंडवा के डायल-112 हीरोज रात में घर की राह भटके दो मासूमों को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल खंडवा जिले के थाना पंधाना क्षेत्र में डायल-112 जवानों...

राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ जापानी प्रतिनिधिमंडल की होगी औपचारिक मुलाकात

लखनऊ  उत्तर प्रदेश और जापान के बीच रिश्तों को नई...