पांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बाबू जी के योगदान को किया जाएगा याद

Date:

लखनऊ
 उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान-हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे पद्म विभूषण स्वर्गीय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 21 अगस्त (शुक्रवार) को लखनऊ स्थित भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।

हिंदू गौरव दिवस के रूप में किया जा रहा कार्यक्रम
कार्यक्रम का आयोजन ‘हिंदू गौरव दिवस’ के रूप में किया जा रहा है। जिसमें श्रद्धेय कल्याण सिंह के सार्वजनिक जीवन, उनके योगदान और राष्ट्रहित में उनके कार्यों को याद किया जाएगा। इस दौरान सीएम योगी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसमें बाबू जी के विचारों, सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान और प्रदेश के विकास में उनकी भूमिका को भी स्मरण किया जाएगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्व. कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह, बाबू जी बेटे पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया समेत तमाम नेतागण मौजूद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बिहार में चीनी की स्टॉक लिमिट तय, मिलों को 7 दिन से ज्यादा भंडारण की मनाही

पटना बिहार सरकार ने चीनी की कालाबाजारी को रोकने के...

चीनी का उत्पादन घटा, कीमत 70 रुपये किलो तक पहुंची; सरकार ने उठाया बड़ा कदम

नई  दिल्ली  भारत ब्राजील के बाद दुनिया का दूसरा चीनी...

चीन की चौथी वरीय जोड़ी को हराकर त्रिसा-गायत्री सेमीफाइनल में, भारत को मिला पक्का पदक

नई दिल्ली भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी त्रिसा जॉली और गायत्री...

सम्मिलित राज्य अभियांत्रिकी सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा- 2024 का परिणाम जारी करने के लिए प्रयासरत यूपी लोक सेवा आयोग

प्रयागराज  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग सम्मिलित राज्य अभियांत्रिकी सेवा...