सम्मिलित राज्य अभियांत्रिकी सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा- 2024 का परिणाम जारी करने के लिए प्रयासरत यूपी लोक सेवा आयोग

Date:

प्रयागराज
 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग सम्मिलित राज्य अभियांत्रिकी सेवा (सामान्य/विशेष चयन) (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का परिणाम जारी करने के लिए प्रयासरत है और इसे लेकर विधिक प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

आयोग अभ्यर्थियों की चिंताओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और परीक्षा परिणाम जल्द से जल्द घोषित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को लेकर 42 अभ्यर्थियों की तरफ से दायर याचिका पर  इलाहाबाद उच्च न्यायालय की एकल पीठ द्वारा 25 सितंबर 2025 को दिए गए निर्णय के विरुद्ध विशेष अपील दाखिल की है।

आयोग का कहना है कि अपील का त्वरित निस्तारण उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मामले में प्रभावी पैरवी के लिए आयोग द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ताओं को नामित किया गया है। यह मामला 13 अगस्त 2026 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की दैनिक कार्यसूची में शीर्ष 10 मुकदमों में सूचीबद्ध था, लेकिन उस दिन सुनवाई टल गई थी। आयोग का कहना है कि न्यायालय से मामला निस्तारित होते ही परिणाम घोषित करने की दिशा में आगे की कार्रवाई तेजी से पूरी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बिहार के जमुई में हर्बल खेती की पहल, महिलाओं को मिलेगा रोजगार और आय बढ़ाने का अवसर

जमुई  जमुई जिले के प्राकृतिक जंगलों में तेजी से लुप्त...

इंदौर में आग का तांडव! पेंट-केमिकल कारखानों में भीषण अग्निकांड, धुएं से आसमान काला

इंदौर सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह कलर और...

अंधरीकछार, बोरिया और महली में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों की घोषणाएं कीं

रायपुर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक  विजय शर्मा ने आज...