डिजिटल दुनिया में सुरक्षित कदम बढ़ाएंगी भरतपुर की बेटियां

Date:

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

इंटरनेट और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच भरतपुर की बेटियों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित और सजग बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की गई। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरतपुर में विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को ऑनलाइन अपराधों से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी आदित्य शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण केंद्र हब की जिला मिशन समन्वयक श्रीमती तारा कुशवाहा ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से सरल एवं व्यवहारिक तरीके से अवगत कराया।

निजी जानकारी की सुरक्षा सबसे जरूरी

कार्यक्रम में छात्राओं को समझाया गया कि मोबाइल नंबर, घर का पता, स्कूल संबंधी जानकारी, पासवर्ड, ओटीपी तथा बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। सोशल मीडिया पर अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट, मैसेज और चैट का जवाब देते समय भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई।

छात्राओं को बताया गया कि साइबर ठग कई बार परिचित बनकर, इनाम, नौकरी अथवा आकर्षक ऑफर का लालच देकर निजी जानकारी हासिल करने का प्रयास करते हैं। ऐसे किसी भी संदेश या ऑफर पर बिना सत्यापन भरोसा नहीं करना चाहिए।

मजबूत पासवर्ड और संदिग्ध लिंक से रहें सतर्क

कार्यक्रम में मजबूत पासवर्ड बनाने और अलग-अलग डिजिटल अकाउंट के लिए अलग पासवर्ड रखने के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। छात्राओं को अनजान अथवा संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी गई, क्योंकि ऐसे लिंक के माध्यम से फर्जी वेबसाइट, साइबर ठगी और निजी जानकारी चोरी करने का प्रयास किया जा सकता है।

सोशल मीडिया बने जागरूकता का माध्यम, खतरे का नहीं

छात्राओं को सोशल मीडिया पर फोटो, वीडियो, लोकेशन और निजी गतिविधियों की जानकारी साझा करते समय सतर्क रहने तथा अपनी प्रोफाइल की प्राइवेसी सेटिंग को सुरक्षित रखने की सीख दी गई।

साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि यदि किसी बालिका को ऑनलाइन धमकी, आपत्तिजनक संदेश, संदिग्ध गतिविधि या किसी प्रकार के डिजिटल उत्पीड़न का सामना करना पड़े तो वह चुप न रहे। ऐसी स्थिति में तत्काल माता-पिता, शिक्षक अथवा संबंधित अधिकारी को जानकारी देना चाहिए।
कार्यक्रम में सखी वन स्टॉप सेंटर से श्रीमती प्रियंका राजवाड़े, महिला सशक्तिकरण केंद्र से सुश्री शैलजा गुप्ता एवं श्रीमती अनीता कुमारी शाह ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यालय, शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग के सहयोग से आयोजित यह जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति सजग बनाने और उन्हें सुरक्षित डिजिटल भविष्य की ओर आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बड़वानी, इंदौर औरशाजापुर पुलिस की अभिनव पहल

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिसिंग को अधिक संवेदनशील, मानवीय, सुधारात्मक...

आईजीकेवी की परीक्षा में प्रश्नपत्र प्रसारित होने के मामले को मुख्यमंत्री ने लिया गंभीरता से

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय...

देश के स्वाभिमान, अस्मिता व स्वतंत्रता संग्राम के बलिदान से जुड़ा है वंदे मातरम्

लखनऊ उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के...