ईरान में युद्ध का बहाना या मनमानी? धमतरी-रायपुर के बीच बस संचालकों ने बढ़ाया किराया

Date:

धमतरी
 रायपुर से धमतरी बड़ी रेललाइन के लिए सफलतापूर्वक ट्रायल हो चुका है, लेकिन रेल सुविधा अब तक शुरू नहीं हुई है, जो जिले के हजारों यात्रियों के लिए चिंता का विषय है। इसका फायदा यात्री बस संचालक उठा रहे हैं।

ईरान में युद्ध, पेट्रोल-डीजल किल्लत व दाम बढ़ने को कारण बताकर धमतरी से रायपुर तक मनमाना किराया वसूला जा रहा है। अवैध वसूली करने वाले बस संचालकों पर प्रशासन किसी तरह कार्रवाई तो दूर की बात है, जांच भी नहीं कर रहा है।

550 करोड़ के बड़ी रेललाइन का प्राेजेक्ट
धमतरी-रायपुर बड़ी लाइन की रेलवे निर्धारित लक्ष्य से चार साल पीछे चल रही है। वर्ष 2022-23 में पटरी पर रेलगाड़ी दौड़नी शुरू हो जानी थी, लेकिन जवाबदार अधिकारियों की लापरवाही से अब तक शुरू नहीं हो पाया है। इसका खामियाजा जिले के हजारों यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। यात्री बसों में सफर कर अवैध वसूली का शिकार होना पड़ रहा है। धमतरी से रायपुर रेल सुविधा समय पर शुरू नहीं होने का फायदा यात्री बस संचालक उठा रहे हैं।

150 रुपये वसूल रहे
धमतरी से रायपुर 150 रुपये किराया वसूला जा रहा है, जो नियम विरूद्ध है। यात्री खुलेआम अवैध वसूली का शिकार हो रहा है। हजारों यात्रियों की जेबें हर रोज ढीली हो रही है। यात्री बसों में प्रत्येक यात्री 30 रुपये तक अतिरिक्त लिया जा रहा है, जो नियमों के विरूद्ध है।

यात्री टिकट में किराया नहीं लिखा जा रहा
यात्री बसों में सफर करने वाले यात्रियों को धमतरी से रायपुर 150 रुपये किराया लिया जा रहा है। कंडक्टर बकायदा रुपये तो ले रहे हैं, लेकिन यात्रियों को जो टिकट देते हैं, उसमें किराया नहीं लिखते हैं। अधिकांश बसों में एसी चलता ही नहीं है। यात्री किराए की लिस्ट अधिकांश बसों में चस्पा नहीं है। कंडक्टर व चालकों से शिकायत करने पर कहा-सुनी में उतर आते हैं।

क्या हुआ तेरा वादा
पिछले दिनों रेलवे स्टेशन के पास निरीक्षण पर निकले कलेक्टर अबिनाश मिश्रा व महापौर रामू रोहरा ने सार्वजिनक रूप से रेलवे अधिकारियों व उच्च जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर कहा था कि जिले में 15 अगस्त से बड़ी रेल सुविधा शुरू हो जाएगी। कलेक्टर व महापौर की यह बातें अखबार व इंटरनेट मीडिया में जमकर प्रसारित हुआ, लेकिन आज 23 अगस्त हो चुका है, पटरी पर रेल की आवाज व हार्न सुनाई नहीं दे रहा है, जो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

अधिक किराया लेने वाले बसों की शिकायत करें
    पेट्रोल-डीजल किल्लत व दाम बढ़ने के बाद शासन की ओर से किसी तरह यात्री किराया नहीं बढ़ाया गया है। धमतरी-रायपुर सफर के लिए पुराना यात्री किराया निर्धारित है। 150 रुपये किराया लेना गलत है। किसी भी बस में यदि 150 रुपये यात्री किराया लिया जा रहा है, तो तत्काल आरटीओ से शिकायत करें। ऐसे बस संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाएगा। बस संचालकों को स्पष्ट निर्देश है कि यात्रियों से अधिक किराया न वसूलें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।

शिवभगत रावटे, जिला परिवहन अधिकारी धमतरी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला! पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण, पुलिस-वन-जेल विभाग में भर्ती के नए नियम जारी

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ा फैसला...

रसोइयों की सामाजिक सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, मुख्यमंत्री योगी के समक्ष हुआ एमओयू

रसोइया सामाजिक सुरक्षा के तहत मुख्यमंत्री योगी के समक्ष...

RTI मामलों के निस्तारण में तेजी, यूपी सूचना आयोग ने 43 हजार से अधिक प्रकरण निपटाए

लखनऊ  प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्तों के यहां जनसूचना से...

राजस्थान में जापानी कंपनियों को निवेश का न्योता, ज्वैलरी कारोबार और रोजगार बढ़ाने पर जोर

जयपुर  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान और जापान...