पंजाब में महिलाओं को ₹1000 देने के वादे पर नायब सैनी ने घेरा मान सरकार को

Date:

चंडीगढ़
 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि सिर्फ चुटकुलों से काम नहीं चलता। सरकार द्वारा किए काम धरातल पर दिखने चाहिए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बताएं कि पिछले चुनाव के समय महिलाओं व युवाओं से किए वादों का क्या हुआ।

पंजाब के पटियाला जिले के घनौर कस्बे में शनिवार को आयोजित तीज महोत्सव में मातृशक्ति को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने महिलाओं से हर महीने 1000 रुपये देने का वादा किया था।

अगले चुनाव सिर पर आ गए हैं, तब भी पंजाब के मुख्यमंत्री स्टेज से महिलाओं से पूछ रहे हैं कि बहन एक महीने के पैसे खाते में डालूं या दो महीने के या तीन महीने के। यह मजाक नहीं तो और क्या है। कानून व्यवस्था की खराब हालत के चलते इंडस्ट्री पंजाब से पलायन कर रही है, जिससे युवाओं के सामने रोजगार का संकट खड़ा है। हताश-निराश युवा लगातार नशे के दलदल में धंसता जा रहा है।

भेजे जा चुके 2000 करोड़
नायब सैनी ने कार्यक्रम में कोथलियां और सूट वितरित करते हुए हरियाणा में महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाएं भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले हमने महिलाओं से 2100 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था। प्रदेश में 10 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये मिल रहे हैं। अब तक महिलाओं के खातों में 2000 करोड़ रुपये भिजवाए जा चुके हैं।

इसी प्रकार सरकार 1.80 लाख रुपये सालाना आमदनी वाले परिवारों की रसोई में 500 रुपये में गैस सिलेंडर पहुंचा रही है। प्रदेश में स्वयं सहायता समूह चलाने वाली बहनों को मजबूत करने के लिए 20 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद की जा रही है। हरियाणा में स्वदेशी मेले लगाकर महिलाएं चार दिन में चार लाख से 45 लाख रुपये तक की आमदनी कर रही हैं।

पंजाब की महिलाओं को भी मिलेगी राशि
गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन के लिए 6000 रुपये की राशि प्रदान की जा रही है। गरीब परिवारों को प्लाट, मकान और फ्लैट की चाबियां सौंपी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यही सब योजनाएं पंजाब में भाजपा सरकार बनने के बाद यहां के लोगों के लिए भी लागू की जाएंगी।

हरियाणा की तरह पंजाब के किसानों की सभी फसलों को भी एमएसपी पर खरीदा जाएगा और आलू सहित अन्य सब्जियों व फलों के लिए भावांतर भरपाई योजना लागू की जाएगी। यहां नशे का कारोबार करने वाले या तो यह काम छोड़ देंगे या पंजाब छोड़ देंगे। बिना पर्ची-बिना खर्ची युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी और नौकरियों में चल रहे भ्रष्टाचार के जाल को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

एसएफआईसी डेटा एनालिटिक्स के आधार पर की कड़ी कार्रवाई

भोपाल  राज्य में शासकीय निधियों के संरक्षण और वित्तीय पारदर्शिता...

रायबरेली को 879 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रायबरेली के दौरे पर...

मानदेय बढ़ा, सेहत का सहारा मिला, रसोइयों की आंखों में हर्ष के आंसू

लखनऊ  परिषदीय विद्यालयों में पीएम पोषण योजना (मिड-डे मील) के...

घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’

रायपुर राजधानी रायपुर के मुक्ताकाशी मंच पर घुमड़ते बादलों, सावन...