ईस्ट बंगाल का डूरंड कप पर कब्जा, मोहन बगान को 4-1 से दी करारी शिकस्त

Date:

कोलकाता
ईस्ट बंगाल ने चिर प्रतिद्वंद्वी मोहन बगान सुपर जायंट को 4-1 गोल से हराकर डूरंड कप पर 22 साल बाद कब्जा जमाया। रविवार को खचाखच भरे साल्टलेक स्टेडियम में हुए खिताबी मुकाबले में ईस्ट बंगाल की जीत के नायक एडमंड लालरिंडिका रहे, जिन्होंने पहले हाफ में ही तीन गोल दागकर मोहन बगान को पूरी तरह बैकफुट पर ला दिया।

बिपिन सिंह ने 10वें मिनट में ईस्ट बंगाल का खाता खोला। इसके दो मिनट बाद ही एडमंड ने गोल कर बढ़त 2-0 कर दी। 22वें मिनट में उन्होंने अपना दूसरा गोल दागा। 33वें मिनट में मनवीर सिंह ने मोहन बगान की ओर से गोल कर अंतर 3-1 किया, लेकिन पहले हाफ की समाप्ति से ठीक पहले 44वें मिनट में एडमंड ने गोल की हैट्रिक कर ईस्ट बंगाल को 4-1 की बढ़त दिला दी।

पहले हाफ में मोहन बगान ने किए कई प्रयास
मोहन बगान ने पहले हाफ में बॉल पर अधिक कब्जा रखा और गोल के ज्यादा प्रयास भी किए, लेकिन ईस्ट बंगाल के जवाबी हमलों के आगे उसकी रणनीति बेअसर रही। दूसरे हाफ में भी मोहन बगान ने बाल पर अधिक नियंत्रण बनाए रखा और लगातार हमले किए, लेकिन ईस्ट बंगाल की रक्षापंक्ति को भेद नहीं पाया।

ईस्ट बंगाल ने 22 साल बाद जमाया ट्रॉफी पर कब्जा
ईस्ट बंगाल ने भी कुछ अच्छे मौके बनाए, लेकिन दूसरे हाफ में कोई गोल नहीं कर पाई। आखिरकार 4-1 की जीत के साथ ईस्ट बंगाल ने 22 साल बाद डूरंड कप की ट्राफी उठाई। मैच के अंतिम क्षणों में एक दिलचस्प वाकया हुआ। मैच समाप्त होने से कुछ क्षण पहले रेफरी द्वारा बजाई गई सीटी को ईस्ट बंगाल के समर्थकों ने फाइनल सीटी समझ लिया, जिसके बाद दर्शक दीर्घा में पटाखे चलने लगे। ईस्ट बंगाल ने 17वीं बार यह खिताब जीता है। इस जीत के साथ वह टूर्नामेंट के 139 साल के इतिहास में सबसे अधिक खिताब जीतने वाली टीम के रूप में मोहन बागान के बराबर पहुंच गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्कूल बस पलटते ही मचा हड़कंप! CG में 18 बच्चे घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

बेमेतरा. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में आज सुबह उस वक्त हड़कंप...

श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़ंत पर यशस्वी जायसवाल का बड़ा बयान, बोले- ‘कोई हद पार करेगा तो…’

कोलंबो भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट में यशस्वी...

54 अपीलों पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मेरिटोरियस शिक्षकों के लिए दो महीने में होगी चॉइस फिलिंग

जबलपुर  मध्य प्रदेश के सिवनी जिले की मिडिल स्कूल शिक्षिका...

लखनऊ-कानपुर नमो भारत कॉरिडोर की डीपीआर तैयारी शुरू, उन्नाव में होगा सबसे लंबा हिस्सा

लखनऊ लखनऊ-कानपुर के बीच प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन का प्रारंभिक...