मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने दी ईद मिलादुन्नबी की बधाई

Date:

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने दी  ईद मिलादुन्नबी की बधाई 

रायपुर
 छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्जा एजाज़ बेग एवं शहर सीरतुन्नबी कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री निवास में  प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी से सौजन्य भेंट कर पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद स.अ.व. के जन्मदिवस "जशने ईद मिलादुन्नबी" की बधाई एवं मुबारकबाद दीं। पैग़म्बर साहब के जन्मदिवस के अवसर पर शहर सीरतुन्नबी कमेटी द्वारा आयोजित जुलूसे मुहम्मदी एवं अन्य कार्यक्रमों की जानकारी  माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को दी गई  । इस अवसर पर श्री साय ने भी हज कमेटी के चेयरमैन मिर्जा एजाज़ बेग एवं शहर सीरतुन्नबी कमेटी के पदाधिकारियों को एवं  मुस्लिम समाज को पैग़म्बर साहब के जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्री साय ने कहा कि पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद ने जो आपसी भाईचारा और मुहब्बत का संदेश दिया है उसे आत्मसात करने की आवश्यकता है। इस मौके पर शहर सीरतुन्नबी कमेटी के सद्र सोहेल सेठी एवं बदरुद्दीन खोखर भी उपस्थित  थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

22 गोदाम से बी-2 बाइपास तक अतिक्रमण पर हाईकोर्ट सख्त, 15 दिन का नोटिस देने का आदेश

 जयपुर राजस्थान हाईकोर्ट ने 22 गोदाम रेलवे स्टेशन से बी-2...

कौशिक कुमार होता की बड़ी उपलब्धि, ऑनलाइन क्विज में रिकॉर्ड प्रतिभागियों के बीच बनाई पहचान

 रांची  सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ झारखंड (सीयूजे) के शिक्षा विभाग के...

मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिलना उनके लिए खुशी और गर्व का क्षण: चयनित अभ्यर्थी

लखनऊ मिशन रोजगार के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार...