जगदलपुर अस्पताल पहुंचे वन मंत्री, सड़क हादसे में घायल जवानों का जाना हालचाल

Date:

जगदलपुर.

वन मंत्री केदार कश्यप ने डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल अस्पताल पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल जवानों का हालचाल जाना और उनके उपचार की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने घायल जवानों के परिजनों से भी आत्मीय बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का पूरा भरोसा दिलाया.

अस्पताल में डॉक्टरों से चर्चा के बाद मंत्री ने बताया कि सभी जवान सुरक्षित हैं और उनका समुचित इलाज जारी है. उन्होंने स्व बलिराम कश्यप मेमोरियल मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के अधीक्षक डॉ अनुरूप साहू एवं कॉन्टिनेंटल अस्पताल के सहायक महाप्रबंधक डॉ संतोष कुमार सिंह से जवानों की रिकवरी और उपचार योजना पर विस्तार से विमर्श करते हुए बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. 23 अगस्त को जब वन मंत्री केदार कश्यप ग्राम फरसागुड़ा से कोंडागांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान भानपुरी थाना क्षेत्र में कोंडागांव की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पायलट वाहन को पार करते हुए मंत्री की गाड़ी के साइड मिरर को छू लिया और फिर स्पेयर वाहन से टकराते हुए काफिले के फॉलो वाहन से जा भिड़ी.

इस जोरदार टक्कर में फॉलो वाहन के चालक और उसमें सवार पुलिस जवान घायल हो गए थे. हादसे के तुरंत बाद मंत्री कश्यप ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया तथा गंभीर रूप से घायल जवानों को उच्चस्तरीय उपचार के लिए जगदलपुर रेफर कराया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका निरंतर इलाज चल रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली में AI से होगी संदिग्धों की पहचान, ईक्षणा वैन से लेकर अभिज्ञान ऐप तक हाईटेक निगरानी

नई दिल्ली दिल्ली में बड़े प्रदर्शन हों, गणतंत्र दिवस की...

जयपुर को मिला नया शॉपिंग हब, पैसिफिक मॉल में 195 ब्रांड्स के साथ हुई शुरुआत

जयपुर  जयपुर के मानसरोवर में रविवार को खुले पैसिफिक मॉल...

हरियाणा की बेटी मनीषा ने एशियन गेम्स में जीता स्वर्ण पदक, कबड्डी में चमकी किस्मत

हिसार. दो एकड़ जमीन, परिवार की सीमित आमदनी व आंखों...

UP News: लाउडस्पीकर की आवाज तय मानकों से ज्यादा मिलने पर एक्शन, मस्जिद से माइक-एम्पलीफायर जब्त

बिजनौर बिजनौर के नजीबाबाद में मस्जिद में अजान के दौरान...