मरीजों के लिए जरूरी खबर! बठिंडा में 27 अगस्त को नहीं चलेंगी OPD सेवाएं, PCMS एसोसिएशन का फैसला

Date:

बठिंडा.

पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विस यूनियन (पीएसएमएसयू) और सांझा मुलाजिम मंच की ओर से सरकारी कर्मचारियों की मांगों को लेकर 27 अगस्त को दिए गए संघर्ष के आह्वान के समर्थन में पीसीएमएस एसोसिएशन ने भी एक दिन के लिए ओपीडी सेवाएं बंद रखने का फैसला किया है।

पीसीएमएस एसोसिएशन बठिंडा के अध्यक्ष डॉ. जरूप सिंह ने डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पंजाब को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। एसोसिएशन के अनुसार कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने, डीए की किस्तों व बकाया का भुगतान करने, सातवें वेतन आयोग की विसंगतियां दूर करने तथा कांट्रैक्ट, एडहॉक और आउटसोर्स भर्ती समाप्त करने जैसी मांगों को लेकर कर्मचारियों के संघर्ष का वह समर्थन करती है। एसोसिएशन ने बताया कि पीएसएमएसयू के डीएचएस यूनिट ने 27 अगस्त के आंदोलन में पीसीएमएस कैडर से भी भागीदारी का आह्वान किया था। इसके बाद सभी जिलों में पीसीएमएसए पदाधिकारियों ने पोल के माध्यम से सदस्यों की राय ली। इसमें पीसीएमएस कैडर ने 27 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल होने के पक्ष में एकजुट समर्थन दिया।

बहुमत से लिया फैसला
पीसीएमएसए की राज्य स्तरीय जनरल बॉडी की बैठक में विचार-विमर्श के बाद बहुमत से निर्णय लिया गया कि कर्मचारी संगठनों के प्रति समर्थन और एकजुटता के प्रतीक के तौर पर 27 अगस्त को एक दिन के लिए ओपीडी सेवाएं पूरी तरह बंद रखी जाएंगी। इस दौरान वैकल्पिक (इलेक्टिव) सर्जरी भी नहीं की जाएंगी। हालांकि, जनरल इमरजेंसी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) सेवाएं, आपातकालीन सर्जरी, इनडोर मरीजों का दाखिला, मेडिको-लीगल व पोस्टमार्टम संबंधी कार्य तथा न्यायिक मेडिकल जांच सामान्य रूप से जारी रहेंगी। पीसीएमएसए ने कहा कि सरकार पिछले कुछ वर्षों से कैडर से जुड़े कई महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाती रही है। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि सरकार पंजाब के कर्मचारी संगठनों की मौजूदा जायज मांगों पर भी सकारात्मक कार्रवाई करेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राज्यमंत्री राधा सिंह ने किया भोपाल हाट के राखी मेले का भ्रमण

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री  राधा सिंह ने भोपाल...

कठिन परिस्थितियों में वैश्विक मंच पर प्रतिभा साबित करना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात : मंत्री पटेल

भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह...

वनवासियों का हित और सुरक्षा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप की अध्यक्षता में आज वनोपज...