मंईयां सम्मान योजना की अगस्त किस्त जारी, रांची की महिलाओं को मिले ₹98.92 करोड़

Date:

रांची
रक्षाबंधन से पहले झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की महिलाओं को सम्मान राशि का भुगतान किया है। अगस्त 2026 की राशि जिले की 3 लाख 95 हजार 692 लाभुकों के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेज दी गई है।

योजना के तहत प्रत्येक लाभुक को 2500 रुपये की सम्मान राशि दी गई है। रांची जिले के लाभुकों के खातों में कुल 98 करोड़ 92 लाख 30 हजार रुपये हस्तांतरित किए गए हैं।

रांची जिले में प्रखंड और शहरी क्षेत्रवार लाभुकों को योजना का लाभ दिया गया है। इनमें कांके में 31,620, टाउन अर्बन क्षेत्र में 26,042, मांडर में 23,008, सिल्ली में 21,335, बेड़ो में 20,620 और रातू में 20,427 लाभुक शामिल हैं।

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। रांची जिले में पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ पारदर्शी, सुगम और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे। लाभुकों के भुगतान की प्रक्रिया की नियमित समीक्षा की जा रही है और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। यह योजना आर्थिक सहायता के साथ-साथ महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में भी एक मजबूत कदम है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हत्या मामले में पूर्व विधायक बाली पहलवान दोषी करार, आज तय होगी सजा

रोहतक. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कपिल राठी की अदालत...

स्वितोलिना-मोंफिल्स की जोड़ी ने रचा इतिहास, US Open मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में एंट्री

न्यूयॉर्क यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना और फ्रांस के गाएल मोंफिल्स...

हड़ताल बेअसर! अमृतसर बस अड्डे पर सामान्य रही बसों की आवाजाही

अमृतसर. महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने और पुरानी पेंशन योजना...

5वें टेस्ट में सोनल दिनुषा का कमाल, भारत के खिलाफ एक ही टेस्ट की दोनों पारियों में शतक

कोलंबो श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुषा ने भारत के...