रेल सुरंग के ट्रैक पर तेंदुए की चहलकदमी, CG में कर्मचारियों के बीच फैली दहशत

Date:

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही.

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत खोंगसरा-भनवारटंक रेलखंड की एक सुरंग में तेंदुए की मौजूदगी से दहशत फैल गई। सुरंग के भीतर रेलवे ट्रैक पर आराम से टहलते तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

लोको पायलट ने बनाया वीडियो
जानकारी के मुताबिक, सुरंग के भीतर घूम रहे तेंदुए पर सबसे पहले एक रेलवे ड्राइवर की नजर पड़ी। इसके बाद सूचना मिलने पर वहां से गुजर रही ट्रेन के लोको पायलट ने अपने मोबाइल से तेंदुए का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में तेंदुआ रेलवे ट्रैक के ठीक बीचो बीच चलता हुआ साफ दिखाई दे रहा है।

​रेल कर्मचारियों में दहशत, सुरक्षा पर सवाल
सुरंग में तेंदुए की एंट्री के बाद से ट्रैक मेंटेनेंस और गश्त में तैनात रेलवे कर्मचारियों की चिंता बढ़ गई है। कर्मचारियों का कहना है कि घने जंगलों और पहाड़ी ढलानों से घिरे इस कठिन भूगोल में उन्हें पैदल गश्त और मरम्मत का काम करना पड़ता है। ऐसे में हिंसक वन्यजीवों की मौजूदगी उनकी जान के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। ​

​वन विभाग की बढ़ी सक्रियता
मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है। विभाग की ओर से रेलवे कर्मचारियों और वन्यजीवों दोनों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। ​रेलवे और वन विभाग के समन्वय से संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अखिलेश ने कैंसिल की सहारनपुर की रैली, राजभर ने कसा तंज, बोले- हिम्मत है तो सभा करके दिखाइए

अखिलेश यादव की सहारनपुर में प्रस्तावित रैली रद्द होने...

जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई, 3 दिनों में 6 पशुओं की मृत्यु की पुष्टि

रायुपर बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम ओखर स्थित...

31 अगस्त को नवा रायपुर में क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स की 8वीं किश्त की नीलामी पर होगा रोड शो

रायपुर छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र में निवेश, अन्वेषण और महत्वपूर्ण...

नक्सल भय का अंत, अबूझमाड़ में फिर जीवंत हुई ‘घोटुल’ की गौरवशाली परंपरा

​रायपुर बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के​ अबूझमाड़ क्षेत्र में...