त्योहारी सीजन से पहले दिल्ली में फूड सेफ्टी अभियान तेज, 37 सैंपल लिए; 131 किलो एक्सपायर्ड सामान जब्त

Date:

नई दिल्ली
 रक्षाबंधन के साथ शुरू हो रहे त्योहारी सीजन से पहले दिल्ली में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने मिलावट और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के निर्देश पर मिठाई बनाने वाली यूनिट, मंडियों, बाजारों और खाद्य प्रतिष्ठानों में अभियान चलाकर जांच की जा रही है। अभियान के दौरान करीब 131 किलो एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री जब्त कर मौके पर ही नष्ट की गई। वहीं, पनीर, खोया, घी, मिठाइयों समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के 37 सैंपल लिए गए हैं।

क्या था पूरा मामला
दरअसल, फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने ओखला, बादली, निहाल विहार और नरेला में मिठाई निर्माण इकाइयों के अलावा ओखला सब्जी मंडी और घंटाघर सब्जी मंडी समेत कई संवेदनशील इलाकों में जांच की। अधिकारियों के मुताबिक, त्योहारी सीजन में दूध, पनीर, खोया, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने के कारण इन उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष नजर रखी जा रही है। अभियान के दौरान करीब 131 किलो एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिली। इसमें खोया, बेसन और आटा शामिल था। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा और मानक के तहत 37 सैंपल लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा है।

दूध से बने प्रोडक्ट पर फोकस
डॉ पंकज सिंह ने कहा दिल्ली के नागरिकों की सेहत और सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। त्योहारों सीजन के दौरान खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के कारण खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देश दिया गया है कि वह पूरे शहर में कड़ी निगरानी रखने के साथ सख्ती से जांच और सैंपलिंग सुनिश्चित करे। डेयरी और दूध से बने उत्पादों, मिठाइयों और ज्यादा मांग वाली अन्य खाद्य वस्तुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गंगा का पानी उतरने लगा, किसानों की बढ़ी चिंता; कई एकड़ फसल डूबने से नुकसान

पटना  गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे नीचे आने लगा है, लेकिन...

नेहा मर्डर केस में नया ट्विस्ट, जालंधर का करोड़ों का घर बना जांच का केंद्र

जालंधर. जालंधर में लेक्चरर नेहा की हत्या की जांच के...

CG वन विकास निगम में नई जिम्मेदारी, IFS विवेक आचार्य को बनाया गया कार्यकारी संचालक

रायपुर. राज्य शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने...

सासाराम में बनेगी लंबी टनल, वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे से यूपी, बिहार और बंगाल तक सफर होगा तेज

वाराणसी भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे के...