मोहला की ग्राम पंचायतों में अनूठे अंदाज में मनाया गया रक्षाबंधन, आवास हितग्राहियों को बांधा रक्षा सूत्र

Date:

रायपुर

प्रधानमंत्री आवास के अधूरे घरों को समय-सीमा में पूरा करने की दिलाई शपथप्रधानमंत्री आवास के अधूरे घरों को समय-सीमा में पूरा करने की दिलाई शपथ

रक्षाबंधन का पर्व केवल भाई-बहन के स्नेह और सुरक्षा के बंधन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में इसे विकास और जिम्मेदारी के संकल्प से जोड़कर एक अनूठी पहल की गई। जनपद पंचायत मोहला की सभी ग्राम पंचायतों में रक्षाबंधन पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके अप्रारंभ एवं निर्माणाधीन आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने की शपथ दिलाई गई।

राखी के धागे से जुड़ा पक्के घर का सपना

ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में बिहान की दीदियों और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बिहान समूह की महिलाओं ने हितग्राहियों को रक्षा सूत्र बांधा और उनसे अपने अधूरे आवास को शीघ्र पूरा करने का संकल्प लिया। रक्षाबंधन के पवित्र अवसर पर बांधा गया यह रक्षा सूत्र केवल स्नेह का प्रतीक नहीं रहा, बल्कि परिवार को सुरक्षित और पक्का आशियाना उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी का भी प्रतीक बना। हितग्राहियों ने निर्धारित समय में आवास पूर्ण कर अपने ‘पक्के घर’ के सपने को साकार करने का संकल्प लिया।

त्योहार की आत्मीयता से जुड़ा विकास का संदेश

 मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मोहला सु शुभांगी गुप्ता ने बताया कि यह अभिनव पहल रक्षाबंधन पर्व की भावनात्मक आत्मीयता को विकास कार्यों से जोड़ते हुए ‘रक्षा सूत्र के साथ विकास का संकल्प’ का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना केवल आवास निर्माण नहीं, बल्कि परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार देना है। इसलिए प्रत्येक हितग्राही अपने आवास को समय पर पूर्ण करे, यह सामूहिक जिम्मेदारी भी है।

बिहान की दीदियों ने बढ़ाया हितग्राहियों का उत्साह

कार्यक्रम के दौरान बिहान की दीदियों ने प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों को आवास निर्माण जल्द पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आवास पूर्ण होने से परिवार को मिलने वाले लाभों और सुरक्षित पक्के घर के महत्व की जानकारी दी। ग्रामीणों ने भी इस पहल को उत्साहपूर्वक स्वीकार करते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर बांधा गया रक्षा सूत्र उन्हें अपने घर को पूरा करने के संकल्प की याद दिलाता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए उपहार

अम्बिकापुर रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले महतारी वंदन योजना...

रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा

भोपाल T मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के पावन...

9वीं कक्षा से AI का पाठ, MP के 1848 ICT स्कूलों में 1 सितंबर से शुरू होंगी ऑनलाइन कक्षाएं

भोपाल मध्य प्रदेश के शासकीय हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव लांजी में जन विश्वास अभियान अंतर्गत प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 अगस्त बालाघाट जिले...