हेरिटेज ट्रेन में सफर के लिए यात्रियों में उत्साह, 21 सितंबर तक फुल हुई बुकिंग; वेटिंग टिकट भी बंद

Date:

 इंदौर
 हेरिटेज ट्रेन को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 21 सितंबर तक इस ट्रेन की लगभग सभी सीटें बुक हो चुकी हैं। यह ट्रेन पातालपानी और कालाकुंड के बीच चलती है। नॉन एसी में सिर्फ एक दिन 18 सितंबर को 52 वेटिंग हैं, बाकी दिन बुकिंग बंद है। वहीं एसी कोच की बात की जाए तो हर दिन वेटिंग की स्थिति बनी है।

कई मौकों पर यह वेटिंग 73 तक पहुंच गई है। हेरिटेज ट्रेन में बुकिंग ज्यादा होने की वजह से वेटिंग के टिकट मिलना बंद हो गया है। यह ट्रेन दो एसी और चार नॉन एसी कोच के साथ संचालित हो रही है। दरअसल, आठ महीने बाद मीटरगेज ट्रैक पर शनिवार से ट्रेन का संचालन शुरू हुआ। शनिवार-रविवार दोनों दिन ट्रेन में वेटिंग भी काफी ज्यादा रही। यह ट्रेन हर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी।

ट्रेन में बढ़ाई जाए कोचों की संख्या- एक्सपर्ट
रेलवे सलाहकार समिति से जुड़े सदस्य और रेलवे एक्सपर्ट का कहना है कि इस ट्रेन को समय पर संचालित करना चाहिए था। मानसून सीजन की शुरुआत में ही इसे चलाना चाहिए था। रेलवे ने करीब दो महीने की देरी से ट्रेन को चलाया है। ट्रेन में लंबी वेटिंग देखने को मिल रही है।

इसके अलावा स्थायी नहीं तो कम से कम अस्थायी तौर पर कोच की संख्या बढ़ाई जाना चाहिए। सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य जगमोहन वर्मा ने रेलवे से जल्द ट्रेन का नियमित संचालन करने को कहा है। इससे यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। हेरिटेज को लेकर इस समय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘अखरोट तोड़ने के लिए भारी हथौड़ा’, विदेश यात्रा पर रोक को हाईकोर्ट ने बताया मनमाना

चंडीगढ़ पंजाब एवं हरियाणा  हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार द्वारा सरकारी...

हरियाणा कर्मचारियों को HC से बड़ी राहत, विदेश यात्रा पर लगा प्रतिबंध हटाया

चंडीगढ़. पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार द्वारा सरकारी...

महामाया मंदिर विवाद पड़ा भारी, FIR दर्ज होते ही रेहाना से छीना महामंत्री पद

बिलासपुर. रतनपुर के महामाया मंदिर परिसर में हुए विवाद के...

सुखजिंदर रंधावा ने वड़िंग को दिया करारा जवाब, कहा- ‘वही घर है, वही रंधावा’

चंडीगढ़. पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी के बीच पार्टी के प्रदेश...