काले झंडे दिखाने की आशंका में पुलिस की कार्रवाई, CM सैनी के दौरे से पहले कांग्रेस नेता नजरबंद

Date:

नूंह.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मेवात दौरे से पहले युवा कांग्रेस के नूंह जिला अध्यक्ष मुबीन खान तेडिया को पुलिस-प्रशासन ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रशासन को जिला यूथ कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की भनक लगी थी।

लोकतंत्र को कैद करने जैसा माहौल
मुबीन खान तेडिया ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मेवात में लोकतंत्र को कैद करने जैसा माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सरकार ने कोई गलत काम नहीं किया है तो फिर सवालों से डरने की जरूरत क्यों पड़ रही है।

जारी रहेगी न्याय की लड़ाई
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सिपाही हैं और जनहित के मुद्दों को उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि न डरेंगे और न झुकेंगे। न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से हाउस अरेस्ट किए जाने को लेकर तत्काल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि इससे पहले भी जिला कांग्रेस यूथ अध्यक्ष ने बसों पर मुख्यमंत्री के चित्रों पर कालिख पौती थी जिस कारण इस मामले में केसे भी दर्ज हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

व्हाइट हाउस में केटी जकारिया की पहली ब्रीफिंग का मजेदार पल, ट्रंप और पति के नाम पर हुईं कन्फ्यूज

वाशिंगटन  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी...

विष्णु के सुशासन में अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, रेत से भरे 6 ट्रैक्टर जब्त

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा...

ड्रोन तकनीक से दवा छिड़काव का निरीक्षण, अन्य प्रभावित इलाकों में भी उपयोग पर जोर

बाढ़ प्रभावित गांवों में नगर विकास मंत्री ने किया...

मुख्यमंत्री ने आमजन को दी बड़ी राहत, 5 किग्रा. की रिफाइंड चीनी 250 रुपये में होगी उपलब्ध

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी के दामों को लेकर...