पूर्व ACP की फर्जी प्रोफाइल से ठगी का खेल, Fake DP लगाकर लोगों को बनाया निशाना

Date:

लुधियाना.

पंजाब में साइबर अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे आम लोगों के साथ-साथ पुलिस के पूर्व उच्चाधिकारियों की पहचान चुराकर भी ठगी का जाल बिछाने से बाज नहीं आ रहे हैं।

ताजा मामले में साइबर ठगों द्वारा पंजाब पुलिस के रिटायर्ड एसीपी (ACP) गुरदेव सिंह की तस्वीर का गलत इस्तेमाल कर फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल/डीपी (DP) तैयार की गई है। इस फर्जी प्रोफाइल के जरिए ठग लोगों को अपने झांसे में लेने की कोशिश कर रहे हैं।  मामला संज्ञान में आते ही पूर्व ACP गुरदेव सिंह ने खुद अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट सांझा कर आम जनता व अपने परिचितों को सतर्क रहने की अपील की है। जानकारी के अनुसार, साइबर ठगों ने एक सुनियोजित तरीके से पूर्व एसीपी गुरदेव सिंह की आधिकारिक वर्दी या निजी तस्वीर को चुराकर अपने व्हाट्सएप/सोशल मीडिया अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर (DP) पर लगा लिया है।

ठग अक्सर पुलिस अधिकारियों की डीपी लगाकर लोगों को डरा-धमकाकर या किसी आपातकालीन स्थिति का हवाला देकर पैसों की मांग करते हैं। जैसे ही पूर्व ACP गुरदेव सिंह के ध्यान में यह बात आई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी तस्वीर का दुरुपयोग कर फर्जीवाड़ा कर रहा है, उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया का सहारा लेकर लोगों को आगाह किया। पूर्व ACP गुरदेव सिंह ने अपने ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट पर अंग्रेजी में संदेश जारी करते हुए लिखा है कि दोस्तों, कोई फर्जी व्यक्ति मेरी तस्वीर को अपनी DP पर लगाकर धोखाधड़ी कर रहा है। कृपया उसके किसी भी संदेश या कॉल पर ध्यान न दें और कोई लेन-देन न करें। वह पूरी तरह फर्जी है।

साइबर एक्सपर्ट्स की सलाह, ऐसे संदेशों पर न करें कोई लेन-देन
साइबर सेल के अधिकारियों और जानकारों का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी भी परिचित या बड़े अधिकारी की फोटो देखकर तुरंत भरोसा न करें।  यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर किसी अधिकारी की फोटो लगाकर पैसों की मांग करता है या किसी जांच का डर दिखाता है, तो तुरंत सतर्क हो जाएं। किसी भी वित्तीय लेन-देन से पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे फोन कॉल के जरिए बात करके सच्चाई की पुष्टि जरूर करें। ऐसी किसी भी संदिग्ध प्रोफाइल या नंबर की सूचना तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन (1930) या स्थानीय पुलिस को दें ताकि शातिर ठगों के नेटवर्क को तोड़ा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मध्यप्रदेश में कर्ज का बदलता ट्रेंड, MSME को सबसे ज्यादा रफ्तार; कृषि की हिस्सेदारी घटी

भोपाल मध्यप्रदेश में एक बड़ा आर्थिक बदलाव करवट ले रहा...

झारखंड के गढ़वा में सनसनीखेज वारदात, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट

 रामानुजंगज   छत्तीसगढ़ के रामानुजंगज से झारखंड के गढ़वा को जोड़ने...

31 अगस्त से होगा नरेला रक्षाबंधन का भव्य शुभारंभ इस वर्ष भी लाखों बहनें मंत्री सारंग को बांधेंगी रक्षासूत्र

भोपाल  सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग...

यूपी में अब पानी की होगी हाईटेक जांच, माइक्रोप्लास्टिक और PFAS पर भी रखी जाएगी नजर

योगी सरकार करेगी पेयजल की गुणवत्ता का परीक्षण ज्यादा...