चंडीगढ़ में बढ़ी गर्मी, पंजाब में आज बारिश की संभावना; राज्य में 32% कम हुई बारिश

Date:

चंडीगढ़ 

पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश कम होने के कारण गर्मी और उमस बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक, 30 अगस्त को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं चंडीगढ़ में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। राज्य के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और यह सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक हो गया है। बठिंडा में सबसे अधिक 37.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मानसून सीजन में अभी तक 32 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है।

पठानकोट व रोपड़ में बारिश दर्ज
पिछले तीन दिनों से पंजाब में ज्यादातर जगहों पर बारिश बहुत कम हुई है। इससे तापमान लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को पठानकोट और रोपड़ में 1-1 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि अमृतसर में भी बारिश हुई, लेकिन यह रिकॉर्ड नहीं हो सकी। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 33.1 से 37.9 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

मौसम रहेगा उमस भरा
अमृतसर से मानसून ट्रफ गुजर रही है, जबकि उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इन दोनों मौसमी सिस्टम के असर से वातावरण में नमी बनी हुई है। इससे पंजाब के कुछ हिस्सों में बादल छाने और बारिश के आसार हैं, लेकिन फिलहाल पूरे राज्य में व्यापक बारिश की संभावना नहीं है। पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम गर्म, उमस भरा और आंशिक रूप से बादल वाला रहने की संभावना है।

70 प्रतिशत बिजली खरीद रहा है पंजाब
पंजाब में गर्मी बढ़ने से बिजली की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है। दिन में बिजली की मांग 15,071 मेगावाट तक पहुंच रही है। इसमें से पंजाब करीब 4,502 मेगावाट बिजली खुद पैदा कर रहा है, जबकि करीब 10,569 मेगावाट बिजली बाहर से, यानी केंद्र के ग्रिड से ले रहा है। आसान शब्दों में कहे तो राज्य अपनी जरूरत की करीब 30% बिजली खुद बना रहा है, जबकि करीब 70% बिजली बाहर से ले रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

झारखंड के किसानों के लिए बड़ी सौगात, कृषि उपकरण बैंक बनाने पर मिलेगी 8 लाख रुपये तक की सब्सिडी

 मेदिनीनगर (पलामू) पलामू जिले के किसानों के लिए कृषि यंत्रों...

IIT ISM धनबाद प्लेसमेंट 2026: 350 से ज्यादा कंपनियां पहुंचीं, 275 ऑफर 20 लाख रुपये से ऊपर

 आईआईटी आईएसएम धनबाद में इस प्लेसमेंट सीजन में 1882...

कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने विकसित किया ओरल नैनो-फॉर्मूलेशन

उदयपुर कैंसर के इलाज में कीमोथेरेपी और रेडिएशन के दुष्प्रभावों...

Bihar Beej Anudan Yojana: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिहार कृषि एप से मिलेगा बीज अनुदान का लाभ

पटना  सरकार ने किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं उन्नत बीज उपलब्ध...