केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने दिल्ली में किरण देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य हाल

Date:

रायपुर.

छत्तीसगढ़ भाजपा में नए अध्यक्ष की नियुक्ति की चर्चा हर प्लेटफार्म पर इतनी होने लगी कि भाजपा मीडिया विभाग को यह कहना पड़ गया कि फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव पार्टी में नहीं आया है. जो भी चर्चा हो रही है वह निराधार है उसका कहीं कोई आधार नहीं है.

बावजूद इसके संकेतों के साथ घट रहे राजनीतिक घटनाक्रमों ने बदलाव की चर्चा को चर्चा में बनाए रखा है. जैसे कल भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा की बैठक थी. बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष रूप से शामिल हुए. बैठक के बाद जब पत्रकारों से चर्चा की बारी आई तो मुख्यमंत्री साय ने तोखन साहू को आगे कर दिया. पार्टी के अंदर इसकी खूब चर्चा है.

वहीं तोखन साहू ने मीडिया के सामने दोनों हाथ जोड़कर नमस्कार करते और मुस्कुराते हुए कहा था कि उन्हें पार्टी का हर फैसला मंजूर है. केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा भी. उनके इस बयान के मायने पार्टी के अंदर लोग निकलाते रहे. इसी बीच तोखन साहू ने आज दिल्ली पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से मुलाकात कर ली. इस मुलाकात के दौरान वरिष्ठ नेता और विधायक धर्मजीत सिंह साथ रहे. तोखन साहू ने कहा कि दिल्ली के द्वारका में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी से भेंट-मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली. माँ दंतेश्वरी से प्रार्थना है कि किरण सिंह देव जी को शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ करें तथा उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला आयोग की जनसुनवाई में 30 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, 10 नस्तीबद्ध

रायपुर महिला आयोग की जनसुनवाई में 30 प्रकरणों पर हुई...

Pakistan News: बलोचिस्तान में फ्रंटियर कोर कैंप पर अटैक, BLF ने ली जिम्मेदारी; कई जवानों के घायल होने का दावा

बलोचिस्तान पाकिस्तान के बलोचिस्तान में सैन्य कैंप पर हमले को...

MP में बस टिकट बुकिंग हुई आसान, इंदौर-भोपाल-जबलपुर की सिटी बसों के लिए ‘चलो’ ऐप की सुविधा

बसों में शहर-गांव का सफर सुविधाजनक बना रही मुख्यमंत्री...

Cyclone Arnab: गंजम जिले में बाढ़ से बिगड़े हालात, 300 गांव प्रभावित; खराब मौसम बना बचाव अभियान में बाधा

भुवनेश्वर  ओडिशा में चक्रवात अर्नब के कारण भारी बारिश हो...