दशहरा आयोजन के लिए संभावित स्थलों भालेराव मैदान एवं एम.एम.आर. कॉलेज परिसर का किया निरीक्षण

Date:

जांजगीर-चांपा

कलेक्टर  जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय ने आगामी नवरात्रि, दशहरा एवं गणेश उत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर नगर पालिका चांपा क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी दशहरा आयोजन के लिए संभावित स्थल के रूप में भालेराव मैदान एवं एम.एम.आर. कॉलेज परिसर का जायजा लिया। उन्होंने दोनों स्थलों की उपलब्ध सुविधाओं एवं आयोजन की आवश्यकताओं का आकलन कर उपयुक्त स्थल का चयन किया जा सके। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष  प्रदीप नामदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैंडन यार्क, एसडीएम चांपा  पवन कोसमा, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक ने दोनों संभावित स्थलों पर लोगों की सुरक्षा, सुगम आवागमन, पार्किंग एवं आवश्यक नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। कलेक्टर ने आयोजन स्थल की क्षमता एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने आगामी पर्वों के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही और पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित रखने तथा श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों के सुगम आवागमन के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  निरीक्षण के दौरान कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक ने रामबांधा तालाब के पास स्थापित गणेश उत्सव पंडाल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पंडाल के आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आयोजकों एवं संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कलेक्टर-एसपी ने पंडाल के आसपास पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और आम नागरिकों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने नवरात्रि एवं आगामी पर्वों के दौरान संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

DA Hike 2026: 18,000 से 50,000 रुपये बेसिक सैलरी वालों को कितना फायदा? समझें पूरा हिसाब

नई दिल्ली दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ने...

850 लोकसभा सीटों के प्रस्ताव पर क्यों फंसा पेंच? समझें पूरा सियासी गणित

नई दिल्ली लोकसभा की सीटें बढ़ाने और महिला आरक्षण लागू...

Bhopal News: अब हर मकान का होगा डिजिटल एड्रेस, जनगणना-2027 में हुई बड़ी पहल

भोपाल  भोपाल शहर में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत...