भारी बारिश से श्योपुर में बिगड़े हालात, आवदा डैम छलका; क्वारी नदी उफान पर, सड़कें बंद

Date:

श्योपुर 

श्योपुर जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। श्योपुर का आवदा डैम अपनी 45 फीट की भराव क्षमता के बाद ओवरफ्लो हो रहा है। डैम से पानी बहने के कारण आसपास के इलाकों पर प्रशासन नजर रख रहा है।
श्योपुर तहसील में 5 सितंबर को 110 mm, कराहल में 100.40 mm, विजयपुर में 76 mm और वीरपुर में 30 mm बारिश दर्ज की गई। प्रशासन ने नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी संवेदनशील जगहों पर तैनात हैं।

क्वारी नदी के बढ़ते जलस्तर से विजयपुर-टेटरा मार्ग बंद
विजयपुर में बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। यहां क्वारी नदी उफान पर है और खतरे के निशान तक पहुंच गई है। नदी पर बना पुल डूब जाने से विजयपुर-टेटरा मार्ग बंद हो गया है। प्रशासन ने पुल पर आवाजाही रोक दी है। मार्ग बंद होने से दोनों तरफ के लोगों को परेशानी हो रही है। हालातों को देखते हुए सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

विजयपुर की सब्जी मंडी-कोठारी पैलेस में भरा पानी
बारिश के कारण विजयपुर की सब्जी मंडी में भी पानी भर गया है। मंडी की कई दुकानें पानी में डूब गई हैं। कोठारी पैलेस में पानी भरने से एक दीवार गिर गई, हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

POCSO केस में FIR होते ही फरार हुआ स्वतंत्र भारद्वाज, पुलिस से बचने के लिए UP में छिपा

नई दिल्ली दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP)...

बाजार जैसी कुरकुरी सॉल्टेड पीनट घर पर बनाएं, आसान है रेसिपी

बाजार में मिलने वाली सॉल्टेड पीनट एक ऐसी स्नैक...

अमेरिका में भारतीय नागरिक पर ड्रग्स बेचने का आरोप, घर और पिज्जा आउटलेट से नशीला पदार्थ बरामद

कैलिफोर्निया अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक भारतीय नागरिक पर  पिज्जा...