पीएम श्री केवी क्रमांक 5 में गुरुओं को नमन, हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस

Date:

ग्वालियर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 5, शास्त्री नगर में शिक्षक दिवस समारोह उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री मनीष तिलक, प्राचार्य के स्वागत एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, स्नेह एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किए। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए कक्षाओं का संचालन किया और अध्यापन के दायित्व का अनुभव प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, भाषण एवं अन्य रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

अपने प्रेरणादायी संबोधन में प्राचार्य ने शिक्षकों को समाज एवं राष्ट्र निर्माण का आधार स्तंभ बताते हुए कहा कि “शिक्षक वह दीपक है, जो अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाता है।” उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों का सम्मान करने तथा उनके मार्गदर्शन पर चलकर जीवन में सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। शिक्षक दिवस समारोह विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणादायी, भावपूर्ण एवं अविस्मरणीय अवसर बन गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

5 नवंबर को NHM कार्यालय घेरेंगे छत्तीसगढ़ के CHO, प्रदेशभर में होगा प्रदर्शन

रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ के आह्वान पर...

जनता दर्शन में शिकायत आने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए निर्देश

आईजीआरएस पर गलत रिपोर्ट लगाने वालों पर करें सख्त...

दिवाली पर दिल्लीवालों को राहत, सुबह 1 और शाम 2 घंटे जला सकेंगे ग्रीन पटाखे

नईदिल्ली  दिल्ली-एनसीआर में पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा...