अरुण साव बोले- मां के सम्मान में लगाया हर पौधा प्रकृति संरक्षण के संकल्प का प्रतीक

Date:

मां के सम्मान में लगाया गया प्रत्येक पौधा प्रकृति संरक्षण के संकल्प का प्रतीक – अरुण साव

उप मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में लगाया पौधा

बिलासपुर. 
 उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज जगदलपुर में जनजातीय गौरव वाटिका कुम्हड़ाकोट में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ हरित राष्ट्रीय राजमार्ग पौधारोपण कार्यक्रम में पौधारोपण किया। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी अभियान के तहत पौधे लगाए। 

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि मां के सम्मान में लगाया गया प्रत्येक पौधा प्रकृति के संरक्षण के संकल्प का प्रतीक है। जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढाई हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। नगर निगम और वन विभाग के संयुक्त प्रयासों से यह वृहद अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय मार्ग के डिवाइडर और किनारे पौधारोपण से शहर की हरियाली बढ़ेगी। इससे पर्यावरण के संरक्षण के साथ जगदलपुर की सुंदरता भी निखरेगी।

साव ने कहा कि बस्तर में शांति और विकास का वातावरण बनने से देश-दुनिया से पर्यटकों का आगमन बढ़ रहा है। ऐसे में जगदलपुर को सुंदर और सुविधायुक्त बनाने के लिए हरित वातावरण जरूरी है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए वन विभाग और जगदलपुर नगर निगम को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली में ट्रैफिक पाबंदियों के बीच राहत, छात्रों के लिए 1 घंटे पहले शुरू होगी मेट्रो

नई दिल्ली  राष्ट्रीय राजधानी में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को...

रेल कर्मचारियों के लिए मल्टीस्टोरी आवास का प्लान, 2BHK-3BHK फ्लैट के साथ लिफ्ट-पार्किंग और पावर बैकअप

नई दिल्ली रेलवे में काम करनेवाले लाखों कर्मचारियों के लिए...

Chandigarh Property Rules: किराये की प्रॉपर्टी को लेकर बदले नियम, 2 महीने में एग्रीमेंट की डिटेल देना जरूरी

चंडीगढ़. चंडीगढ़ में मकान मालिक और किरायेदारों के बीच होने...