उद्यानिकी खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें : कलेक्टर

Date:

उद्यानिकी खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें : कलेक्टर

कलेक्टर ने ग्राम खरला का निरीक्षण कर किसान प्रदीप सिंह से की चर्चा

शहडोल 
 जिले के जनपद पंचायत बुढार के ग्राम खरला के निरीक्षण के दौरान विधायक श्री जयसिंह मरावी एवं कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने उद्यानिकी खेती कर रहे किसान प्रदीप सिंह से चर्चा की।

किसान प्रदीप सिंह ने बताया कि वे 4 से 5 एकड़ में जैविक खाद का उपयोग कर खेती करते हैं। वर्तमान में खीरा, टमाटर एवं बैंगन की खेती कर रहे हैं तथा शहडोल और बुढार में इनकी मार्केटिंग कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे हैं।

कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग के मैदानी अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं से किसानों को लाभान्वित करते हुए उन्हें उद्यानिकी खेती के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने किसान प्रदीप सिंह द्वारा की जा रही जैविक खेती का सर्टिफिकेशन कराने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री दीपक मांडवी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Bastar Medical College में ट्रॉमा सेंटर की सुविधा, गोल्डन ऑवर में शुरू होगा त्वरित इलाज

जगदलपुर. बस्तर में सड़क हादसों और गंभीर चोटों के मरीजों...

नवरात्रि में बुलाया जा सकता है संसद का विशेष सत्र, महिला आरक्षण बिल पर बढ़ी हलचल

 नई दिल्ली सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाने का...

PM मोदी का पुतिन को खास गिफ्ट, तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट कर दिखाई तमिल संस्कृति की झलक

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत दौरे पर आए...

डिजाइन में खामियां मिलीं तो छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने GT Design Studio के अनुबंध खत्म करने के दिए निर्देश

रायपुर  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा निर्माण...