पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन का फैसला, भारत में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी खेलने से किया इनकार

Date:

नई दिल्ली
 भारत की मेजबानी में खेली जाने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए पाकिस्तान ने भारत आने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान ने ये जानकारी दी है कि वे भारत के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं लेकिन इसके लिए उन्हें न्यूट्रल वेन्यू दिया जाना चाहिए। पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के प्रेसिडेंट मोहियुद्दीन अहमद वानी ने इसकी पुष्टि की है कि पाक टीम भारत का दौरा नहीं करेगी।

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुष्टि की थी कि पाकिस्तानी टीम भारत आने के लिए तैयार हो गई है। हालांकि, अब पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने टूर्नामेंट में भारत में खेलने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि पूरी चैंपियंस ट्रॉफी को किसी अलग देश में शिफ्ट कर देना चाहिए या फिर पाकिस्तान के मुकाबले किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराना चाहिए।

पाकिस्तान ने जारी किया बयान
मोहियुद्दीन अहमद वानी ने कहा, "पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने एशियन हॉकी फेडरेशन से औपचारिक रूप से चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के जगह या फिर पाकिस्तान के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर कराने का अनुरोध किया है। ये फैसला पाकिस्तान और भारत के बीच संवेदनशील द्विपक्षीय स्थिति और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हमारे राष्ट्रीय खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल सुनिश्चित करने के लिए हमने ऐसा कदम उठाया है। पाकिस्तान एशियन चैंपियंस ट्रॉफी और हॉकी को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत सहित हम एफआईएच के सभी सदस्य देशों के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं। हम खेल और राजनीति को अलग रखने के सिद्धांत पर भी कायम हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "हमें उम्मीद है कि एशियन हॉकी फेडरेशन न्यूट्रल वेन्यू के हमारे प्रस्ताव पर विचार करेगा। इससे पाकिस्तान की भागीदारी किसी भी रुकावट के बिना सुनिश्चित हो सकेगी।"

भगवंत मान ने की थी पुष्टि
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने हाल ही में पुष्टि की थी कि पाकिस्तानी टीम भारत आने के लिए तैयार है। हालांकि, अब पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने इसको लेकर तस्वीर साफ कर दी है। बता दें कि हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक मोहाली और जालंधर में खेली जानी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कोयला चोरी रोकने की तैयारी तेज, आम्रपाली खदान में CISF की तैनाती से बढ़ेगी निगरानी

  चतरा चतरा स्थित नॉर्थ कर्णपुरा कोलफील्ड के आम्रपाली ओपेन...

खराब पिच पर लेस्टरशायर को मिली सजा, 27 अंक कटे और ₹6.43 लाख का जुर्माना

नई दिल्ली इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट क्लब लेस्टरशायर को खराब...

मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया सम्मानित

मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट...

बिहटा एयरपोर्ट प्रोजेक्ट में तेजी, निर्माण गतिविधियों और अतिक्रमण की होगी समीक्षा

पटना बिहटा एयरपोर्ट से विमान परिचालन को लेकर आ रहीं...