मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पीपल का पौधारोपण

Date:

रायपुर

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित संभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होने गरियाबंद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत कार्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पीपल का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गत वर्ष ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की गई थी। यह अभियान लोगों को अपनी माताओं के सम्मान में पौधारोपण के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी पूरे देश में यह अभियान उत्साहपूर्वक संचालित किया जा रहा है तथा इसके तहत प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम में राजिम विधायक  रोहित साहू,बिन्द्रानवागढ़ विधायक  जनक ध्रुव, जिला पंचायत अध्यक्ष  गौरीशंकर कश्यप, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CG के दो जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात, बिलासपुर और मुंगेली में पुल निर्माण के लिए 14.25 करोड़ स्वीकृत

रायपुर. सड़क संपर्क और आवागमन की सुविधाओं को मजबूत करने...

सेमीकंडक्टर समिट-2026 में इंदौर को बड़ा निवेश, लालवाला इंडस्ट्रीज़ लगाएगी ₹1,200 करोड़

इंदौर  मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन को...

‘मैं कमीशन नहीं लेती, माफी भी नहीं मांगूंगी’, भोपाल परिषद में जकी के बयान पर बवाल

भोपाल  नगर निगम परिषद की बैठक में शनिवार को कमीशन...

टीला जमालपुरा गोलीकांड में बदला बयान, सायरा खान ने बताई गोली चलने की नई वजह

 भोपाल राजधानी भोपाल के टीला जमालपुरा इलाके में सायरा को...