EVM गोदाम का निरीक्षण, त्रिस्तरीय सुरक्षा और CCTV सर्विलांस का लिया जायजा

Date:

 भोपाल

 ईवीएम गोदाम का कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा ने गुरुवार को निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाएं देखीं। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के पालन की समीक्षा की।

इस दौरान गोदाम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी सर्विलांस, सीलिंग प्रक्रिया और ईवीएम के सुरक्षित रखरखाव की बारीकी से जांच की गई।
सुरक्षा प्रोटोकाल का पालन करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने अधिकारियों को सुरक्षा प्रोटोकाल और आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कहा कि ईवीएम की सुरक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन किया जा रहा है।

जिला प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सेवा संकल्प अभियान में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश...

इंटरनेशनल ट्रेड शो में दुनिया देखेगी यूपी के युवाओं का कौशल

लखनऊ इंटरनेशनल ट्रेड शो में दुनिया उत्तर प्रदेश के हुनर...

उच्चदाब उपभोक्ताओं के लिए सिंगल लॉगइन सुविधा शुरू

भोपाल  मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उच्चदाब उपभोक्ताओं को...

नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के अधिकारियों की सशक्त सहभागिता

भोपाल  आवास एवं शहरी विकास निगम (हडको) के नई दिल्ली...