CM यादव ने की राजस्व प्राप्ति की समीक्षा, आय बढ़ाने पर जोर

Date:

विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं विभागों के आय वृद्धि के प्रयास

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की राजस्व प्राप्ति की समीक्षा

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के विकास के लिए आय अर्जित करने वाले सहयोगी विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका है। विभागों ने राजस्व में वृद्धि के लिए आवश्यक प्रयास किए हैं, जो सराहनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा वित्त वर्ष के अंतर्गत अर्जित राजस्व आय की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न मदों में अर्जित आय की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने राजस्व प्राप्ति के लिये निरंतर प्रयास करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न विभागों द्वारा आय वृद्धि के लिए किए गए प्रयासों, नवाचारों और अर्जित उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वित्त वर्ष के अंत तक शत्-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि अनेक विभागों द्वारा वित्त वर्ष में निर्धारित राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सतत् प्रयास किए जा रहे हैं।

इन क्षेत्रों में अग्रणी है मध्यप्रदेश

बैठक में बताया गया कि वाणिज्य कर, खनिज, आबकारी, परिवहन, वन, ऊर्जा आदि क्षेत्रों में प्रदेश कर संग्रहण में अग्रणी है। विभागों ने आय के निर्धारित वार्षिक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वित्त वर्ष के प्रारंभिक पांच महीनों में महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। आयकर फाइल रिटर्न करने के क्षेत्र में देश में, मध्यप्रदेश कभी 14 वें क्रम पर था। इस कार्य में प्रदेश अब पांचवें स्थान पर आ गया है। बैठक में मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में बारिश का असर, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

बालोद. बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पिछले दो दिनों...

शूटिंग में भारत का डबल धमाका, कमलजीत-सुरुचि को गोल्ड; पुरुष टीम को सिल्वर

नागोया  एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शुक्रवार को 2...

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम की धमकी, पुलिस ने खाली कराया पूरा परिसर

 चंडीगढ़   पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को बम से...

सोना ₹2,500 सस्ता, चांदी में ₹7,000 की गिरावट; अब क्या होगा?

इंदौर  सोमवार से गुरुवार तक सोने-चांदी के भाव लगातार 4...