बलरामपुर में गाय की हत्या कर मांस खाने का आरोप, 4 कटे पैर मिलने से खुला मामला; 9 गिरफ्तार

Date:

बलरामपुर

रनहत: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के चौकी रनहत अंतर्गत ग्राम चंदौरा में गोवंश (गाय) की हत्या कर उसका मांस पकाने और खाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महिलाओं सहित कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब प्रार्थी सुदन हड्डे निवासी चंदौरा ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी गाय 23 सितंबर को चरने के दौरान पास के जंगल में खो गई थी। तलाश के दौरान 24 सितंबर को गांव के ही धर्मजीत अगरिया के घर के पास बने सोख्ता गड्ढे में गाय के चार कटे हुए पैर बरामद हुए। घटना के बाद गांव में बुलाई गई पंचायत की बैठक में जब संदेहियों से पूछताछ की गई, तो आरोपियों ने गाय को मारकर पकाने और खाने का अपराध स्वीकार कर लिया।

प्रार्थी की शिकायत और पंचायती निर्णय के बाद रनहत पुलिस ने दबिश देकर मामले में शामिल राजेश कुम्हरिया, प्रदीप चरगट, धर्मजीत अगरिया, रविशंकर, अमरसाय, नधुराम, कोमला, फुलबसिया और रेशमा उर्फ हुगली (सभी निवासी चंदौरा) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325, 3(5) और छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

घर की रसोई से ट्रेड शो तक पहुंचा गाजियाबाद की महिलाओं के अचार का स्वाद

ग्रेटर नोएडा योगी सरकार की महिला उद्यमिता को बाजार से...

30 एमओयू से बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं*

ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में सोमवार को...

योगी सरकार में सुरक्षित और तकनीक आधारित परिवहन को मिल रहा बढ़ावा

यूपीआईटीएस में दिखा परिवहन विभाग का सड़क सुरक्षा पर...