छत्तीसगढ़ में 26 अक्टूबर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का होगा आयोजन

Date:

रायपुर

 छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी शासकीय विभागों, विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। केंद्रीय सतर्कता आयोग (नई दिल्ली) के निर्देशों के अनुपालन में यह अभियान प्रदेशभर में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक चलाया जाएगा। इस वर्ष के जागरूकता अभियान की मुख्य थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ निर्धारित की गई है।

शपथ ग्रहण समारोह

सप्ताह के पहले दिन  26 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार के खिलाफ तथा पूरी ईमानदारी व सत्यनिष्ठा से कार्य करने की शपथ लेंगे। इस शपथ का मुख्य लक्ष्य जीवन के हर क्षेत्र में ईमानदारी और पारदर्शिता को बढ़ावा देना, भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की भावना विकसित करना और रिश्वत के लेन-देन से पूरी तरह दूर रहने का संकल्प लेना है। साथ ही नैतिक मूल्यों और कानून के शासन को मजबूत कर एक भ्रष्टाचार-मुक्त वातावरण का संदेश देना है।

सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के मुताबिक, सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों की विस्तृत रिपोर्ट एक निर्धारित प्रपत्र में तैयार कर केंद्रीय सतर्कता आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

लखनऊ में उद्योग बंधु की बैठक, जलभराव-सड़क की बदहाली पर डीएम ने अफसरों को लगाई फटकार

 लखनऊ  औद्योगिक क्षेत्रों में जलभराव और खराब सड़कों की समस्या...

BHAVYA योजना के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA)  के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर...

चीन को 1 अंक से हराया, भारत ने कंपाउंड आर्चरी में किया गोल्डन क्लीन स्वीप

ओकाजाकी एशियन गेम्स 2026 में बुधवार को भारतीय दल का...

Vastu Tips: घर में ड्रेसिंग और डाइनिंग टेबल कहां रखें? जानें सही दिशा और जरूरी नियम

 घर को सजाते समय हम अक्सर फर्नीचर के डिजाइन...