सेवा संकल्प अभियान के तहत नर्सिंग विद्यार्थियों को दिया सीपीआर प्रशिक्षण

Date:

अनूपपुर 

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा अनूपपुर द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, अनूपपुर में नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सभापति एवं सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. आर.पी. सोनी ने विद्यार्थियों को सीपीआर के महत्व एवं आपात स्थिति में इसकी व्यवहारिक प्रक्रिया की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर सीपीआर तकनीक का अभ्यास किया।

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. देवेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि अचानक हृदय गति रुकने जैसी आपात स्थिति में शुरुआती कुछ मिनट महत्वपूर्ण होते हैं। सही तरीके से दिया गया सीपीआर जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने कहा कि सीपीआर का प्राथमिक ज्ञान आम नागरिकों को भी होना चाहिए, ताकि चिकित्सकीय सहायता पहुंचने तक जरूरतमंद व्यक्ति को प्राथमिक सहायता दी जा सके।

कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला प्रतिनिधि कमलाकर गौतम, कार्यकारिणी सदस्य राकेश गौतम, हरिशंकर वर्मा एवं कविता सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। महाविद्यालय की प्राचार्य रेनू सिंह ने प्रशिक्षण के लिए रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षक के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

वृद्धजन हमारी अमूल्य धरोहर, उनके अनुभव और आशीर्वाद से समृद्ध होता समाज : मंत्री श्री कुशवाह

भोपाल  सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री नारायण सिंह...

बस्तर की बदली तस्वीर को देश दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर – राज्यपाल डेका

रायपुर राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद...

इंदौर में 6 लाख की डकैती से हड़कंप, युवक को चादर से ढककर पीटा; 5 गिरफ्तार

 इंदौर  इंदौर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज...

पुलिस सेवा समाज सेवा का सशक्त माध्यम, सिद्धांतों पर अडिग रहना सफलता की कुंजी: प्रकाश सिंह

पुलिस सेवा समाज सेवा का सशक्त माध्यम, सिद्धांतों पर...