पूर्वी चंपारण में बड़ा हादसा, नहाने के दौरान गहरे पानी में गईं 4 बच्चियां; डूबने से मौत

Date:

 पूर्वी चंपारण
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक साथ 8 बच्चियां एक पोखर में डूब गईं। इस हादसे में 4 बच्चियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पहाड़पुर में स्नान के दौरान पोखर में डूबने से चार बच्चियों की मौत हो गई। घटना पहाड़पुर थाना क्षेत्र के इनरवाभार पंचायत के बनकट गांव में शुक्रवार सुबह करीब दस बजे की है। मृतकों में दो सगी बहनें भी हैं। मिली जानकारी के अनुसार 8 बच्चियां 1 बच्चा पोखर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान चार बच्चियां गहरे पानी में चली गई। जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई।

इसके बाद अन्य बच्चों ने पानी से निकल घर वालों को सूचना दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने पहुंच कर शवों को निकाला। मृतकों में प्रमोद महतो उर्फ भिखारी महतो की दो पुत्री सोनामती कुमारी(13) व फूलमती कुमारी(11), अच्छेलाल पासवान की पुत्री प्रतिमा कुमारी( 7) और वीरेंद्र महतो की पुत्री कृति कुमारी(11) शामिल हैं। इनमें सोनमती वर्ग 6, फूलमती वर्ग 4, कृति वर्ग 5 व प्रतिमा वर्ग 1 की छात्रा थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इस दर्दनाक हादसे की खबर पुलिस को भी मिला। इसके बाद अरेराज डीएसपी पंकज कुमार मिश्र ने सूचना पर घटनास्थल का जायजा लिया। इधऱ घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उनका रो रो कर बुरा हाल है। गांव के लोग हादसे से सन्न हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन...

2300 साल पुरानी वैश्य टेकरी फिर बनेगी शोध का केंद्र, 88 साल बाद उत्खनन की तैयारी शुरू

उज्जैन   कानीपुरा स्थित वैश्य टेकरी के रूप में स्थित विश्व...

वन्यजीव सप्ताह में वन विहार में विभिन्न प्रतियोगिताएं, कार्यक्रम हुए

भोपाल  2 अक्टूबर को "जुड़े आवास, वन्यजीवन का विकास थीम...