हिमाचल में गरीब परिवारों की संख्या बढ़ी, अब 2.87 लाख परिवार; योजनाओं की तैयारी तेज

Date:

शिमला
 हिमाचल में गरीब परिवारों की संख्या घटने के बजाय बढ़ गई है। प्रदेश में अब नए सर्वे के आधार पर नौ चरण में करीब 2.87 लाख परिवार गरीब परिवारों की सूची में शामिल हुए हैं। पहले यह संख्या 2.66 लाख थी, यानी गरीब परिवारों की संख्या में करीब 21 हजार का इजाफा हुआ है।

नौवें चरण में गरीब परिवारों के चयन की प्रक्रिया के तहत अभी प्रकिया को पूरा किया गया और 1.09 लाख परिवारों का चयन किया है। प्रदेश में 2.87 लाख गरीब परिवारों में करीब 1.50 लाख ऐसे गरीब परिवारों का चयन हुआ है, जो इससे पहले कभी भी गरीब परिवारों की सूची में शामिल नहीं रहे। सरकार अब इन चयनित परिवारों के लिए कल्याणकारी योजनाएं तैयार कर और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है।

इसका उद्देश्य गरीब परिवारों को केवल सूची में दर्ज करना नहीं, बल्कि उन्हें रोजगार, स्वरोजगार, आवास, सामाजिक सुरक्षा और अन्य सरकारी सहायता का लाभ दिलाना होगा। प्रदेश में पहले से बीपीएल सूची में दर्ज 2.66 लाख परिवारों में से 1.16 लाख ऐसे परिवार हैं जो पहले वाली सूची में शामिल थे।

नौवें चरण में बड़ी संख्या में परिवारों का सर्वे और सत्यापन किया गया। चयन के बाद सामने आए आंकड़ों ने पुराने रिकार्ड में दर्ज गरीब परिवारों की संख्या को पीछे छोड़ दिया है। इसमें शामिल पात्र महिलाओं को 1500 रुपये, 300 यूनिट निश्शुल्क बिजली, चरणबद्ध तरीके से आवास की सुविधा सहित स्वरोजगार व रोजगार के लिए उचित व्यवस्था की जाती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

LPU हिंसा: पुलिस वाहन फूंकने वाले छात्रों पर कार्रवाई तेज, इन्फ्लुएंसर फरहत की गिरफ्तारी के लिए J&K में रेड

फगवाड़ा फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) हिंसा मामले में...

गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’अंतर्गत धूमा में...

गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रमों पर सुरक्षा का पहरा, नेताओं की गतिविधियों पर पुलिस की नजर

भोपाल  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भोपाल में हैं।...

भोपाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह, देर रात स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

भोपाल  .केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात...