झारखंड के ढाई लाख ST छात्रों को जल्द मिलेगी छात्रवृत्ति, केंद्र से आए 250 करोड़ रुपये

Date:

 रांची
झारखंड में अनुसूचित जनजाति के ढाई लाख विद्यार्थियों को जल्द छात्रवृति मिलेगी। माध्यमिक से पहले और बाद के विद्यार्थियों की छात्रवृति के मद में 364 करोड़ बकाया था।

केंद्र सरकार से 250 करोड़ मिल गए हैं। अलग-अलग शैक्षणिक सत्रों की छात्रवृति की राशि विद्यार्थियों को नहीं मिली है। सो, विद्यार्थियों के आवेदन, सत्यापन और भुगतान से संबंधित प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। सब कुछ सुगम रहा तो जल्द छात्रवृति का भुगतान हो जाएगा।

अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों की छात्रवृति योजना में केंद्र और राज्य सरकार की हिस्सा तय है। 75 फीसदी राशि केंद्र सरकार देती है तो 25 प्रतिशत राज्य सरकार।

अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति में केंद्र और राज्य की हिस्सेदारी अलग है। अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृति में केंद्र और राज्य सरकार की हिस्सेदारी का अनुपात 60 और 40 प्रतिशत का है।

2025-26 और 2026-27 के लिए आवेदन मांगे गए
माध्यमिक उत्तीर्ण होने के बाद अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों से वर्ष 2025-26 और 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। 31 अक्टूबर तक ई कल्याण पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी आवेदन जमा कर सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब के 3602 सरकारी स्कूलों को मिलेंगे नए संसाधन, सरकार ने जारी किए 80 करोड़ से ज्यादा

चंडीगढ़  पंजाब के सरकारी स्कूल अब एक जैसे तय रंगों...

पत्थरों में दर्ज इतिहास की 4 अद्भुत धरोहरें, सदियों पुराने रहस्यों से आज भी उठता है पर्दा

भोपाल  मध्यप्रदेश की सदियों पुरानी विरासत अब दुनिया के सामने...

भारत-पाकिस्तान फाइनल में टीम इंडिया का जलवा, 211 रन के बाद पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड

 नई दिल्ली  एशियन गेम्स 2026 के मेन्स क्रिकेट फाइनल में...

हरियाणा में बारिश का दौर थमा, कुरुक्षेत्र में साफ रहेगा मौसम; 35 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

 कुरुक्षेत्र पिछले दिनों सोमवार को हुई बूंदाबांदी के बाद अब...