दुर्गा पूजा में बिजली कटौती नहीं होने देंगे, JBVNL ने कसी कमर; पंडालों की बिजली व्यवस्था होगी दुरुस्त

Date:

 रांची
 शारदीय नवरात्र झारखंड का प्रमुख त्योहार है। रांची, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां समेत प्रदेश के प्रमुख शहरों में मां दुर्गा की सार्वजनिक पूजा धूमधाम से मनाते हैं। लाखों लोग पूजा मंडपों में जाते हैं। जहां देखो, उधर रंग बिरंगी रोशनी।

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के शीर्ष अधिकारियों को अंदाजा है कि आम नागरिकों को निर्वाध बिजली चाहिए तो पूजा मंडपों की विद्युतापूर्ति में भी लगातार सजगता आवश्यक है।

जेबीवीएनएल सीएमडी के श्रीनिवासन ने शनिवार को दुर्गा पूजा के एकमात्र मसले पर शीर्ष अधिकारियों के अलावा रांची, जमशेदपुर, धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह, दुमका और मेदिनीनगर के बिजली महाप्रबंधकों के साथ ऑनलाइन संवाद किया। के श्रीनिवासन का साफ कहना था कि जो भी करने की जरुरत है, अभी कीजिए। पूजा मंडप को ज्यादा बिजली चाहिए और ट्रांसफार्मर कम क्षमता का है तो बदल दीजिए। मां दुर्गा की पूजा में बिजली के कारण विघ्न नहीं होनी चाहिए।

पूजा समिति और बिजली विभाग का वाट्सअप ग्रुप बनेगा
जेबीवीएनएल के आला अधिकारियों की बैठक में तय हुआ कि सभी जिला मुख्यालयों में पूजा समितियों और बिजली अधिकारियों का साझा वाट्सअप ग्रुप बनाया जाएगा। उद्देश्य है कि उभयपक्ष को त्वरित सूचनाएं मिलती रहे। किसी तरह के भ्रम की संभावना नहीं रहे। सभी जिलों में बिजली नियंत्रण केंद्र बनाया जाएगा।

कार्यपालक, सहायक और कनीय अभियंता के दूरभाष नंबर आम जनता के लिए सार्वजनिक किए जाएंगे ताकि लोग संपर्क कर सके। समीक्षा बैठक में तय किया गया कि पंचमी से महानवमी तक शाम से पूजा मंडपों में एक बिजली कर्मचारी अवश्य रहेगा। पूजा मंडप से पांच मीटर की दूरी पर बिजली तार लगाए जाएंगे।

बिजली सब स्टेशन के पावर ट्रांसफार्मर को जांचा परखा जाएगा। जरूरत हुई तो तेल डाला जाएगा। 33 और 11 केवीए के फीडर की गश्ती कर गड़बड़ी ठीक की जाएगी। ऑनलाइन समीक्षा बैठक में जेबीवीएनएल के वितरण एवं परियोजना निदेशक प्रभात कुमार श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक (ओएंडएम), वाणिज्य एवं राजस्व के कार्यकारी निदेशक, एसटीएन महाप्रबंधक भी शामिल हुए।

मां दुर्गा की पूजा झारखंड का बड़ा त्योहार है। महापंचमी से ही लाखों लोग घरों से निकलने लगते हैं। प्रयास है कि दुर्गा पूजा में बिजली व्यवस्था चाक चौबंद रहे। अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि दुर्गा पूजा शुरू होने के पहले वो सब कुछ कर लें जो अत्यावश्यक है। किसी तरह की चूक नहीं रहे।
-के श्रीनिवासन, सीएमडी, जेबीवीएनएल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में त्योहारों से पहले बड़ी साजिश नाकाम, पाकिस्तान से आई AK-47 और ग्रेनेड की खेप पकड़ी

अमृतसर त्यौहारों से पहले पंजाब की अमन शांति को खराब...

80-100 साल पुराने फर्जी केवाला से जमीन कब्जाने का खेल, दर्जनभर अंचल जांच के घेरे में

पटना बिहार के कई अंचलों में जमीन माफिया और राजस्व...

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को बड़ी सौगात, 5.75 करोड़ की लागत से बनेगी नई सड़क; ट्रैफिक दबाव होगा कम

कुरुक्षेत्र  धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में शहरवासियों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आए...