पति की प्रताड़ना का खूनी अंत: पत्नी ने हथौड़ी से सिर पर किए वार, फिर दबाया गला

Date:

इंदौर

 गांधी नगर थाना क्षेत्र के जंबूड़ी गांव में घरेलू हिंसा और रोजाना के विवाद से तंग आकर एक महिला ने अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपित पत्नी ने पहले सोते हुए पति के सिर पर हथौड़ी से मारा और फिर गला दबाकर पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपित पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पति रोज करता था परेशान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान संतोष डावर (45) पिता रामचंद्र डावर के रूप में हुई है। मृतक संतोष देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, इंदौर पर विमानों में ईंधन भरने का काम करता था।

परिजन और आसपास के रहवासियों के अनुसार संतोष को बहुत ज्यादा शराब पीने की लत थी। वह रोजाना शराब के नशे में धूत होकर घर आता था और अपनी पत्नी सूरज बाई व बच्चों के साथ मारपीट करता था।
रात में सबको जान से खत्म कर दूंगा

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रविवार शाम को भी संतोष शराब पीकर घर आया और पत्नी सूरज बाई से विवाद करने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि संतोष ने पत्नी और बच्चों को धमकी दी कि आज रात तुम सबको जान से खत्म कर दूंगा। डरी हुई पत्नी ने इसके बाद घटनाक्रम को अंजाम दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीएम हेल्पलाइन 1076 से हो रहा समस्याओं का प्रभावी और समयबद्ध समाधान

रायपुर नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण और समाधान के...

अकादमिक संस्थाओं, उद्योग और डेवलपर समुदाय के सहयोग से लगेंगे छह तकनीकी स्टॉल

भोपाल  मुख्यमंत्री युवा सम्मेलन 6 अक्टूबर को लाल परेड ग्राउंड,...

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

लखनऊ विश्व पर्यावास दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश ने...

रेप मामलों पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी, दिल्ली-NCR में बढ़ते अपराधों पर जताई चिंता

नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों में हुई रेप...