पंजाब में ड्रोन के जरिए नशे की तस्करी की कोशिश नाकाम, 5 किलो हेरोइन और अफीम जब्त

Date:

अमृतसर

भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर क्षेत्र में बीएसएफ ने अलग-अलग कार्रवाई के दौरान 5.050 किलो अफीम और 5.012 किलो हेरोइन बरामद की है। दोनों मामलों में अज्ञात लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए हैं। एक कार्रवाई में पैकेट के साथ पैकिंग सामग्री भी मिली, जबकि दूसरे मामले में हेरोइन के साथ ड्रोन बरामद होने की बात सामने आई है।

पहली कार्रवाई में 100 बटालियन बीएसएफ की 'ए' कंपनी के कमांडर मॉड सिंह राठौर की ओर से थाना लोपोके में शिकायत दी गई। शिकायत के अनुसार पुलमोरां बीओपी क्षेत्र में बीएसएफ को एक संदिग्ध पैकेट मिला। पैकेट को कब्जे में लेकर सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में खोला गया तो उसमें 5.050 किलो अफीम बरामद हुई। पैकेट के साथ करीब 490 ग्राम पैकिंग सामग्री भी मिली। कुल संदिग्ध पैकेट का वजन 5.540 किलो बताया गया है।

इस संबंध में थाना लोपोके में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18, 61 और 85 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

घरिंडा में हेरोइन के साथ ड्रोन बरामद
दूसरी कार्रवाई घरिंडा थाना क्षेत्र में हुई। 181 बटालियन बीएसएफ के अधिकारी राकेश नेगी की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार बीएसएफ की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान एक संदिग्ध पैकेट बरामद हुआ, जिसे चौकी इंचार्ज एएसआई राजबीर सिंह के हवाले किया गया। पैकेट खोलकर जांच करने पर उसमें 5 किलो 12 ग्राम हेरोइन मिली। बरामद हेरोइन के साथ डीजे आई मैट्रिस 400 ड्रोन भी बरामद किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में थाना घरिंडा में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं  के तहत केस दर्ज किया है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Travel Mart में आएंगे 100 विदेशी मेहमान, अमेरिका-जापान समेत कई देशों के टूर ऑपरेटर्स शामिल

भोपाल  मध्य प्रदेश को वैश्विक पटल पर नई पहचान दिलाने...

पंजाब में CBI की बड़ी कार्रवाई, CM कैंप ऑफिस समेत 8 जगह छापेमारी; OSD को समन

चंडीगढ़  केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पंजाब के CM के...

पत्रकार पंकज शर्मा की स्मृति को सम्मान, डिप्टी CM विजय शर्मा ने प्रतिमा का किया अनावरण

पत्रकार स्व. पंकज शर्मा की प्रतिमा का उप मुख्यमंत्री...

MP में फर्जी पासपोर्ट का बड़ा खेल, बौद्ध मठों के पते पर बांग्लादेशियों को भारतीय पासपोर्ट

ग्वालियर  मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में जाली दस्तावेजों के...