धूलकोट हादसे में बड़ा सवाल, अंबाला भवन का नक्शा पास था तो निर्माण अवैध कैसे?

Date:

अंबाला.

धूलकोट में निर्माणाधीन तीन मंजिला अवैध भवन के गिरने से सात लोगों की मौत मामले में मानवाधिकार आयोग ने अंबाला के उपायुक्त, नगर निगम आयुक्त और पुलिस अधीक्षक से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

असिस्टेंट रजिस्ट्रार डॉ. पुनीत अरोड़ा के अनुसार संबंधित प्राधिकारियों की रिपोर्ट अगली सुनवाई से एक सप्ताह पहले आयोग को मिल जानी चाहिए। मामले की अगली सुनवाई 12 नवंबर को होगी। 27 सितंबर को धूलकोट में निर्माणाधीन तीन मंजिला अवैध भवन ढह गया था।

मलबे में कई श्रमिक दब गए थे। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी। 12 श्रमिक घायल हुए थे। घटना को लेकर अमनदीप सिंह भाटिया की शिकायत पर सुनवाई करते हुए हरियाणा मानवाधिकार आयोग के सदस्य (न्यायिक) कुलदीप जैन ने यह आदेश जारी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आशीर्वाद का दीया आयोजन के तहत उपयोग किए गए दीयों से बनी नंदी की भव्य आकृति

भोपाल  सेवा संकल्‍प अभियान <br> सेवा की कहानी सेवा संकल्प अभियान...

स्कूल बस हादसे से मचा हड़कंप, लुधियाना में बिजली के पोल से टकराई बस; कई बच्चों को चोटें

लुधियाना. जालंधर बाइपास पर शास्त्री नगर के एक निजी स्कूल...

हटिया-LTT स्पेशल ट्रेन का ऐलान, 12 अक्टूबर से परिचालन; रायपुर-बिलासपुर समेत 5 जगह स्टॉपेज

बिलासपुर. आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों को कंफर्म बर्थ के...