अग्निवीरों के लिए खुशखबरी! CM नायब सैनी ने सरकारी नौकरी को लेकर की बड़ी घोषणा

Date:

चंडीगढ़.

भारतीय सेना में चार साल की सेवा पूरी कर हरियाणा लौटने वाले हर अग्निवीर को राज्य सरकार नौकरी देगी। हरियाणा सरकार के पास लौटने वाले अग्निवीरों की सूची पहुंच चुकी है और उन्हें विभिन्न विभागों में नौकरी देने को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा कर चुके हैं।

नायब सरकार का ताजा फोकस अग्निवीरों के लिए नौकरियों में केवल आरक्षण देने तक सीमित नहीं है, बल्कि उपलब्ध सरकारी पदों के साथ उन्हें जोड़कर नौकरियां देने की व्यवस्था तैयार करने पर है।

आरक्षण और आयु में छूट
हरियाणा सरकार ने जुलाई 2024 में ही अग्निवीरों के लिए सरकारी भर्तियों में क्षैतिज (होरिजेंटल) आरक्षण और आयु में छूट की घोषणा कर दी थी। इसके तहत ग्रुप-सी की सिविल सीधी भर्तियों में पांच प्रतिशत और ग्रुप-बी में एक प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रविधान किया गया था। पुलिस, वन रक्षक, जेल वार्डर और माइनिंग गार्ड के पदों पर 10 प्रतिशत आरक्षण घोषित किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान में गिवअप अभियान का दूसरा चरण, अक्टूबर से दिसंबर तक घर-घर जाकर होगी जांच

 कोटपूतली-बहरोड़ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में अपात्र लाभार्थियों को चिन्हित...

Punjab News: CM ऑफिस रेड केस में बड़ा अपडेट, जस्टिस शील नागू ने सुनवाई से खुद को किया अलग

चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े...

गुरुग्राम कोर्ट में कामकाज ठप, हमलावरों की गिरफ्तारी तक हड़ताल जारी रखने पर अड़े वकील

गुरुग्राम. अधिवक्ता परवीन बूरा के साथ मारपीट के विरोध में...

UFC Fight Rules: ऑक्टागन में कैसे जीतते हैं फाइटर्स, नॉकआउट से लेकर पॉइंट सिस्टम तक पूरी जानकारी

नई दिल्ली  UFC, जिसका मतलब है अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप। यह...