मैहर में नवरात्रि की धूम, पहले दिन 97 हजार से ज्यादा भक्तों ने किए मां शारदा के दर्शन

Date:

मैहर.

शारदीय नवरात्रि मेले का शुभारंभ रविवार को मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मां शारदा मंदिर के पट सुबह तीन बजे खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

पहले दिन देश के विभिन्न जिलों और राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मैहर पहुंचे। प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालुओं ने सुगमता से दर्शन किए। मंदिर में मां शारदा का लाल परिधान में मनमोहक श्रृंगार किया गया। प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 11 अक्टूबर को सुबह से दोपहर एक बजे तक कुल 97,786 श्रद्धालुओं ने मां शारदा के दर्शन किए।

इनमें पैदल मार्ग से 94,272, वैन मार्ग से 1,014 और रोपवे के माध्यम से 2,500 श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। इससे पहले सुबह चार से 11 बजे के बीच ही 75 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के दर्शन करने की जानकारी दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

झारखंड के पलामू में सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, 127.48 किमी सड़कों पर खर्च होंगे ₹100.44 करोड़

मेदिनीनगर (पलामू)  पलामू जिले के ग्रामीण इलाकों में सड़क कनेक्टिविटी...

यूपी के रामपुर में कार वॉशिंग सेंटर संचालक की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

रामपुर उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक युवक की दिनदहाड़े...

विष्णु देव साय कैबिनेट के 2 बड़े फैसले, पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पदों पर भर्ती को मंजूरी

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव...