दिल्ली SIR में तेजी, 18 और 25 अक्टूबर को सभी पोलिंग स्टेशनों पर लगेंगे विशेष कैंप

Date:

नई दिल्ली
 दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल समरी रिवीजन (SIR) के तहत लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी और अनमैच्ड कैटिगरी में शामिल करीब 33 लाख एंट्री में से लगभग 20 लाख मामलों का समाधान कर लिया गया है। सीईओ दिल्ली ऑफिस के अनुसार हर एलिजिबल वोटर को लिस्ट में शामिल करने के लिए काम लगातार किया जा रहा है।

31 अगस्त को जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 97 लाख लोगों के नाम शामिल हुए थे। इनमें 33 लाख को फोटो मिसमैच, नाम मिसमैच, स्पेलिंग मिस्टेक और अन्य वजहों से नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस के निस्तारण के आदेश बीएलओ को घर-घर जाकर करने के निर्देश सीईओ ऑफिस ने दिए हैं। इसके अलावा हर रविवार को स्पेशल कैंप लगाकर लोगों की समस्याएं अलग से सुनी जा रही हैं। मटियामहल विधानसभा में आने वाले तुर्कमान गेट बुलबुल खाना पोलिंग स्टेशन की एक बीएलओ ने बताया कि उनके बूथ में 1134 वोटर थे। इनमें 212 को नोटिस जारी हुए थे।

18 और 25 को सभी पोलिंग स्टेशनों पर लगेंगे स्पेशल कैंप
इन सभी के नोटिस को हम लोग क्लियर कर चुके हैं। एक अन्य बीएलओ ने कहा, उनके पोलिंग स्टेशन में 334 वोटर्स को नोटिस जारी हुए थे। इनमें अब सिर्फ 50 नोटिस के समाधान रह गए हैं। हम लोग कोशिश कर रहे हैं कि सभी के नाम जुड़ जाएं। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा, कोशिश की जा रही है कि अक्टूबर में ही नोटिस का निस्तारण कर लिया जाए। दो हफ्ते में लगभग सभी नोटिस का समाधान हो जाएगा। अब 18 और 25 अक्टूबर को भी स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे।

फॉर्म-6 भरकर करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
दिल्ली के सीईओ ने भरोसा दिया है कि सभी एलिजिबल वोटर अगर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ फॉर्म-6 जमा करते हैं, तो उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन 30 अक्टूबर तक संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (AERO), BLO या निर्धारित पोलिंग स्टेशन पर जमा किए जा सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान में अरावली को भारी नुकसान, अवैध खनन और निर्माण से बिगड़ रहा पर्यावरणीय संतुलन

अजमेर  शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अरावली पर्वतमाला की छोटी...

इंग्लैंड टीम में 2 नए खिलाड़ियों को मौका, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

नई दिल्ली इंग्लैंड ने नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने...

‘ब्रेकिंग बैड’ फेम आरजे मिट्टे के निधन की खबर से हलचल, मौत से पहले का वीडियो वायरल

मशहूर अमेरिकी टीवी सीरीज ब्रेकिंग बैड में 'वॉल्टर व्हाइट...