पेशावर में निजी स्कूल की छत ढही, मलबे में दबे बच्चों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Date:

 पेशावर 

पाकिस्तान के पेशावर में गुरुवार को एक निजी स्कूल की छत अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया. प्रांतीय राजधानी के दिर कॉलोनी इलाके में हुए इस हादसे में कम से कम 28 बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. लेडी रीडिंग अस्पताल (LRH) के प्रशासन के मुताबिक, अस्पताल में 28 बच्चों के शव लाए गए. हादसे में एक महिला टीचर की भी मौत हुई है. जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, कैपिटल सिटी पुलिस ऑफिसर (CCPO) डॉ. मियां सईद ने बताया कि छत गिरने की घटना में 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 

बाद में बढ़ा मौतों का आंकड़ा
स्कूल की छत गिरने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मलबे के नीचे कई बच्चों और स्कूल स्टाफ के फंसे होने की आशंका जताई गई. शुरुआत में लेडी रीडिंग अस्पताल प्रशासन ने हादसे में चार लोगों की मौत की जानकारी दी थी. हालांकि, बाद में अस्पताल ने बताया कि वहां 28 बच्चों के शव लाए गए हैं. अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, हादसे में 28 बच्चे घायल भी हुए हैं. वहीं, पुलिस अधिकारी डॉ. मियां सईद ने घायलों की संख्या 40 से ज्यादा बताई. रिपोर्ट के मुताबिक घायलों की संख्या को लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं। 

मलबे में फंसे बच्चों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे के बाद बचाव दल मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे बच्चों व स्कूल कर्मचारियों की तलाश शुरू की. रेस्क्यू अधिकारियों ने बताया कि छत गिरने के बाद कई बच्चे मलबे के नीचे फंस गए थे. बचावकर्मी मलबे को हटाकर फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश में जुटे रहे. हादसे में घायल बच्चों को इलाज मुहैया कराने के लिए अस्पताल में भी व्यवस्था की गई। 

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जताया दुख
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पेशावर में स्कूल की छत गिरने से हुई मौतों पर गहरा दुख जताया. उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों समेत सभी मृतकों के लिए प्रार्थना की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की. प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता दी जाए. साथ ही, उन्होंने घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान में तेजी लाने को कहा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

झारखंड में भाजपा की बड़ी बैठक 24-25 अक्टूबर को, नितिन नवीन और बीएल संतोष करेंगे शिरकत

रांची  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 23...

पारिवारिक हकत्याग की रजिस्ट्री में नेत्र प्रभा जोशी को मिली 81,648 रुपये की आर्थिक राहत

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी पारिवारिक हकत्याग की...