त्योहारी सीजन में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की कवायद, चंडीगढ़ पुलिस ने व्यापारियों से की चर्चा

Date:

चंडीगढ़.

चंडीगढ़. त्योहारों के सीजन में शहर के बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और ट्रैफिक जाम से निपटने के चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने व्यापार मंडल को जरूरी कदम उठाने के सुझाव दिए हैं। सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस, सिक्योरिटी एंड ट्रैफिक सुमेर प्रताप सिंह ने चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चेयरमैन संजीव चड्ढा को पत्र लिखकर बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए मार्केट वेलफेयर एसोसिएशनों के साथ मिलकर काम करने को कहा है।

पत्र में कहा गया है कि पिछले त्योहारों के सीजन में शहर के बाजारों के आसपास काफी ट्रैफिक जाम लगा था। इसे ध्यान में रखते हुए इस बार दुकानदारों और ग्राहकों को पार्किंग के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने की जरूरत है।

सुखना लेक मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित
ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, कैपिटल कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-1 से हाईकोर्ट चौक, ओल्ड बैरिकेड चौक और सुखना लेक की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। इसके अलावा हीरा सिंह चौक की ओर दाएं मुड़ने, पंजाब लोक भवन रोड से किशनगढ़ मोड़ की ओर बाएं मुड़ने तथा सेंट कबीर लाइट पॉइंट की ओर दाएं मुड़ने वाले मार्गों पर भी ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाएगा।

किशनगढ़ चौक और आईटी पार्क में ट्रैफिक डायवर्जन
इसी तरह शास्त्री नगर लाइट पॉइंट की ओर बाएं मुड़ने, किशनगढ़ चौक और ललित होटल की ओर बाएं मुड़ने वाले रास्तों पर भी यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। वहीं, आईटी पार्क लाइट पॉइंट से यू-टर्न लेने वाले मार्ग पर भी ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। इन मार्गों पर मैराथन के आयोजन को सुचारु बनाने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की यह अडवाइजरी
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों और अन्य यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय के दौरान प्रभावित मार्गों से गुजरने से बचें और मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

सोशल मीडिया पर नजर रखने की अपील
पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक संबंधी ताजा जानकारी के लिए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर नजर रखने की अपील भी की है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि मैराथन के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में आम जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। पुलिस ने लोगों से नियमों का पालन करने और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के निर्देशों के अनुसार चलने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, नई पार्टी ‘जननीति भारत’ लॉन्च; जनता के लिए बताए तीन वचन

लखनऊ  आईएएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखने वालीं...

राजस्थान के राज्य वृक्ष खेजड़ी पर संकट, बालोतरा में तेजी से सूख रहे पेड़; जांच की मांग तेज

बाड़मेर  थार की जीवनरेखा और राज्य वृक्ष खेजड़ी पर संकट...