इंदौर में आग का तांडव! पेंट-केमिकल कारखानों में भीषण अग्निकांड, धुएं से आसमान काला

Date:

इंदौर

सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह कलर और केमिकल कारखानों में भीषण आग लग गई। आग से उठता काला धुआं करीब पांच किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। कारखानों में रखे आइल पेंट, थिनर, केमिकल और पैकिंग सामग्री जैसे ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग तेजी से फैलती गई और आग की लपटें पास स्थित दूसरे कलर पेंट कारखाने तक पहुंच गईं और वहां भी भारी नुकसान हुआ।

आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। अंदर तक पहुंचने के लिए टीनशेड तोड़ना पड़ा और करीब 1.5 लीटर पानी डालना पड़ा।
बीटा इंडस्ट्रियल क्षेत्र के कलर पेंट कारखाने में भड़की आग

फायर ब्रिगेड के अनुसार रविवार सुबह करीब सात बजे आग लगने की सूचना मिली। घटना बीटा इंडस्ट्रियल क्षेत्र के अल्फा शील्ड स्थित कलर पेंट कारखाने में हुई।

कारखाने के मालिक अजीत पुत्र भागचंद कोकरेजा बताए गए हैं। यहां आइल पेंट, थिनर और पैकिंग सामग्री सहित कई ज्वलनशील पदार्थ रखे थे। आग लगने के बाद इन सामग्रियों ने लपटों को तेजी से फैलने का मौका दिया। कुछ ही देर में धुएं का घना गुबार आसमान में छा गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रदेश में तेज गति से हो रहा है स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीपीपी मॉडल (पब्लिक,प्रायवेट,पार्टनशीप) योजना...

सेवा संकल्प अभियान में मध्यप्रदेश के युवाओं का ऐतिहासिक कीर्तिमान

भोपाल  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17...

किरेन रिजिजू का विपक्ष पर निशाना, भारत में हिंसा फैलाने की साजिश का किया दावा

नई दिल्ली दुनिया के कई देशों में इस समय हिंसा...

इंदौर में विशाल चुनरी यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल नवरात्रि के पावन पर्व पर इंदौर में रविवार को...